RBI गवर्नर शक्तिकांत दास हुए कोरोना वायरस से संक्रमित, बोले- आइसोलेट होकर काम करते रहेंगे

नई दिल्ली। भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास कोरोना संक्रमित हो गए हैं। रविवार को शक्तिकांत दास ने ट्वीट कर बताया कि, मेरा कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है। शक्तिकांत दास कोरोना एसिम्टोमैटिक हैं। उन्होने ट्वीट में कहा कि, मैं ठीक महसूस कर रहा हूं। मुझे किसी तरह की कोई समस्या नहीं है। मैं आइसोलेशन में रहकर काम जारी रखूंगा। इसके साथ ही शक्तिकांत दास ने अपने संपर्क में आए लोगों को अलर्ट किया है।

Recommended Video

    Coronavirus India Update: RBI Governor शक्तिकांत दास Corona positive | वनइंडिया हिंदी
    RBI Governor Shaktikanta Das tests positive for COVID 19

    रविवार शाम शक्तिकांत दास ने ट्वीट कर लिखा कि, 'मैं कोरोना वायरस पॉजिटिव पाया गया हूं। कोई लक्षण नहीं हैं। ठीक महसूस कर रहा हूं। हाल ही में मेरे संपर्क में जो भी आया है, उन्हें अलर्ट कर दिया है। आइसोलेशन में रहकर ही काम करूंगा। आरबीआई में काम सामान्य रूप से चलता रहेगा। मैं वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग और फोन के जरिए से सभी डिप्टी गवर्नर व अन्य अधिकारियों के संपर्क में रहूंगा।

    RBI Governor Shaktikanta Das tests positive for COVID 19

    भारत में पिछले 24 घंटे की अवधि में कोरोना के मामले लगातार तीसरे दिन 55,000 से नीचे रहे, जबकि तीन महीने बाद एक दिन में दर्ज किए जाने वाली मौतों का आंकड़ा 578 रहा। भारत में COVID-19 के 50,129 नए मामले सामने आए हैं.जिससे मामलों की कुल संख्या 78 लाख से अधिक हो गई है, जबकि 578 मौतों के साथ कुल मौतों की संख्या 1.18 लाख हो गई है।

    देश में कोरोना वायरस के हालात में तेजी से सुधार हो रहा है। भारत में कोरोना से अब तक 90 फीसद लोग ठीक हो चुके हैं। इसके साथ ही देश में सक्रिय मामलों की संख्या भी घट रही है। देश की रिकवरी दर भी बढ़ रही है। देश में दैनिक मामलों की संख्या भी घटकर 50 हजार के पास पहुंच गई है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+