ओडिशा में आरबीआई के जनरल मैनेजर ने होटल में आत्महत्या की: पुलिस

भुवनेश्वर। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गुवाहाटी ब्रांच के जनरल मैनेजर ने कथित तौर पर ओडिशा के जजपुर जिले में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली है। इस बात की जानकारी पुलिस ने शुक्रवार को दी है। पुलिस का कहना है कि घटना जिले के चंदीखोला में सुबह के समय की है। मृतक व्यक्ति की पहचान आशीश रंजन समल के तौर पर हुई है। जो जजपुर जिले के नराहरिपुर गांव के रहने वाले थे।

POLICE

आशीश अपनी मां से मिलने के लिए गुरुवार को अपने मूल गांव पहुंचे थे। इसके बाद वह अपनी पत्नी से मिलने के लिए भुवनेश्वर चले गए। आशीश की पत्नी कलिंगा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (केआईआईएमएस) में डॉक्टर हैं। जबकि दंपति का बेटा 12वीं कक्षा में पढ़ रहा है।

पुलिस का कहना है कि समल गुरुवार शाम को होटल आए थे। फिर शुक्रवार सुबह जब होटल के स्टाफ ने कमरे का दरवाजा खटखटाया, तो अंदर से कोई जवाब नहीं आया। जिसके बाद होटल के स्टाफ ने पुलिस को बुलाया। जब पुलिस ने कमरे का दरवाजा खटखटाया तो आशीश पंखे से लटके मिले।

बाराचना पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर इनचार्ज दीपक कुमार झा का कहना है कि मृतक शख्स की पहचान उनके द्वारा चेक-इन पर दिए गए दस्तावेजों से हो पाई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+