RBI ने दिए थे 100 रुपये अलग एटीएम लगाने के निर्देश, क्या बैंकों ने की आदेश की अनदेखी?
500 और 1000 रुपये के नोटों पर प्रतिबंध के बाद से लगातार लोग अपने पुराने नोट बदलवाने और नए नोट पाने की कवायद में जुटे हुए हैं।
नई दिल्ली। आरबीआई ने नोटबंदी के ऐलान से कुछ दिन पहले ही बैंकों से 100 रुपये के अलग एटीएम लगाने के लिए कहा था। क्या बैंकों ने आरबीआई के आदेश की अनदेखी की?

आरबीआई ने दो मई को दिया था बैंकों को निर्देश
500 और 1000 रुपये के नोटों पर प्रतिबंध के बाद से लगातार लोग अपने पुराने नोट बदलवाने और नए नोट पाने की कवायद में जुटे हुए हैं।
इस दौरान लोगों को खुले पैसों की बहुत जरूरत है। जिसके चलते लोगों की मुश्किलें बढ़ी हुई हैं। इस बीच सवाल उठ रहे हैं कि क्या बैंकों की नजरअंदाजी की वजह से लोगों को समस्या बढ़ी है।
8 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 500 और 1000 रुपये के नोट पर प्रतिबंध का ऐलान किया था लेकिन सरकार के इस फैसले से कुछ दिन पहले यानी 2 नवंबर को ही भारतीय रिजर्व बैंक ने खास निर्देश दिए थे।
100 रुपये के नोट के लिए अलग एटीएम की कही थी बात
आरबीआई ने बैंकों से 100 रुपये निकालने के लिए अलग एटीएम लगाने के लिए कहा था। आरबीआई ने कहा था कि वो अपने 10 फीसदी एटीएम को रिकैलिब्रेट कर दें। इन एटीएस से केवल 100 रुपये के नोट निकालने की सुविधा दी जाए।
हालांकि ये साफ नहीं हुआ है कि आखिर कितने बैंकों ने आरबीआई के इस फैसले को माना। वहीं जिस तरह से नोटबंदी के बाद खुले पैसों के लिए लोगों की लाइन बैंक और एटीएम के बाहर लग रही है उससे साफ है कि आरबीआई के निर्देश का बैंकों ने ठीक ढंग से पालन नहीं किया।
बता दें कि आरबीआई ने दो नवंबर को एक सर्कुलर निकाला था जिसका नंबर है डीसीएम(सीसी) नंबर 1170/03.41.01/2016-17 है। इस सर्कुलर में आरबीआई के उस बात का जिक्र है।












Click it and Unblock the Notifications