Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Raymond के पूर्व चेयरमैन विजयपत सिंघानिया का 87 वर्ष की उम्र में निधन, पद्म भूषण थे सम्‍मानित

Raymond Former Chairman passes away: रेमंड ग्रुप के पूर्व चेयरमैन और भारत के जाने-माने बिजनेसमैन विजयपत सिंघानिया का 87 वर्ष की आयु में मुंबई में निधन हो गया। पद्म भूषण से सम्मानित सिंघानिया ने देश के वस्त्र उद्योग को एक नई दिशा और पहचान दी।

उनके निधन की पुष्टि रेमंड ग्रुप के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर, उनके बेटे गौतम सिंघानिया ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर की। विजयपत सिंघानिया को एक दूरदर्शी और प्रेरणादायक नेता के रूप में याद किया जाएगा, जिन्होंने रेमंड समूह को अंतरराष्ट्रीय ख्याति दिलाने के साथ नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया।

Raymond Former Chairman

विजयपत सिंघानिया ने रेमंड ग्रुप को दिलाई इंटरनेशनल पहचान

विजयपत सिंघानिया की देखरेख में रेमंड समूह ने जबरदस्त प्रगति देखी। उन्होंने कंपनी को केवल एक घरेलू ब्रांड से बदलकर एक इंटरनेशनल ग्रुप बनाया, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजारों में एक मजबूत पहचान और निर्णायक उपस्थिति दर्ज हुई। उनके अथक प्रयासों से कंपनी ने उल्लेखनीय विकास दर्ज किया।

'पद्म भूषण से सम्मानित, रेमंड ग्रुप के पूर्व चेयरमैन

इस दुखद घटना की पुष्टि करते हुए, रेमंड ग्रुप के एक प्रवक्ता ने कहा, 'पद्म भूषण से सम्मानित, रेमंड ग्रुप के पूर्व चेयरमैन और बॉम्बे के पूर्व शेरिफ, एयर कमोडोर विजयपत सिंघानिया का आज शाम मुंबई में शांतिपूर्वक निधन हो गया।

कब होगा अंतिम संस्‍कार?

प्रवक्ता ने आगे बताया, 'उनका अंतिम संस्कार 29 मार्च 2026 को किया जाएगा। हम सभी गहरे शोक में हैं और उनकी सद्गति के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।' उनके निधन से उद्योग जगत में शोक की लहर फैल गई है और उनके बहुमूल्य योगदान को लंबे समय तक याद किया जाएगा।

इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू
More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+