रविशंकर प्रसाद: प्रियंका गांधी को सबसे पहले 'वाड्रा मॉडल' के बारे में जनता को बताना चाहिए

रविशंकर प्रसाद ने प्रियंका गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी से सवाल पूछने से पहले उन्हें अपने भाई और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को जिताने के लिए काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रियंका की सलाह को कभी कांग्रेस गंभरता से नहीं लेती है। रवि ने यह भी बताया कि प्रियंका को दूसरों पर हमला करने से पहले अपने पति के काले कारनामों को देख लेना चाहिए।
कांग्रेस पर जमकर हमला बोलते हुए रविशंकर ने कहा कि पिछले दस सालों में यदि हो चुके घोटालों की चर्चा की जाएगी तो देश का हर नागरिक शर्मसार हो जाएगा। उन्होंने कहा कि काेयला घोटाला तो सिर्फ कांग्रेस के लिए एक बानगी मात्र है। इसके अलावा कांग्रेसी नेता सुरश कलमाड़ी जैसे लोग तो देश की इज्जत दांव पर लगाकर कॉमन वेल्थ गेम्स जैसा घोटाना करने से भी परहेज नहीं करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications