मोदी के मंत्री का बेटा बिना परीक्षा पास किए बना SC में वकील
भोपाल। कहते है कि सत्ता हाथ में आते ही पावर विरासत में मिल जाती है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मंत्री के साथ भी ऐसा ही कुछ हुआ है। मोदी सरकार के केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद के बेटे को बिना परीक्षा पास किए बिना ही सुप्रीम कोर्ट का सरकारी वकील बना दिया गया।

रविशंकर प्रसाद के ऐसे बेटे को सुप्रीम कोर्ट में अपना स्थायी वकील बना दिया, जो इस योग्य ही नहीं है। केंद्रीय टेलिकॉम मंत्री रविशंकर प्रसाद के बेटे आदित्य शंकर को बिना बार काउंसिल द्वारा आयोजित ऐडवोकेट ऑन रेकॉर्ड परीक्षा पास किए बिना ही सुप्रीम कोर्ट का वकील बना दिया गया। आदित्य को मध्य प्रदेश सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में अपना सरकारी वकील नियुक्त कियाहै।
आदित्य की नियुक्त पर सुप्रीम कोर्ट में 12 साल तक मध्य प्रदेश सरकार के स्थायी वकील रहे ऐडवोकेट बीएस बांठिया ने ऐतराज जताया है। जब इस मामले में रविशंकर प्रसाद से पूछा गया तो उन्होंने इस पर कोई भी प्रतिक्रिया देने से मना कर दिया। ऐसे में रविशंकर प्रसाद के बेटे की नियुक्त पर सवाल उठने लाजिमी है।












Click it and Unblock the Notifications