'राहुल गांधी की पैकेजिंग और री-पैकेजिंग चलती रहती है', 'परिवारवाद' पर रविशंकर प्रसाद ने कांग्रेस को घेरा
Ravishankar Prasad on Rahul Gandhi: भारतीय जनता पार्टी के नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने एक बार फिर से कांग्रेस की वंशवादी राजनीति को लेकर राहुल गांधी को घेरा है। रविशंकर प्रसाद ने कहा कि कांग्रेस की परिवारवाद पॉलिटिक्स स्वाभाविक रूप से अलोकतांत्रिक है और राजनीतिक दल में आने वाली प्रतिभाओं से गंभीर रूप से समझौता करती है।
पारिवारिक शासन स्वाभाविक रूप से अलोकतांत्रिक: रविशंकर प्रसाद
दिल्ली में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए रविशंकर प्रसाद (Ravishankar Prasad) ने कहा कि परिवारवादी राजनीति का अर्थ यह है कि किसी नेता का बेटा या बेटी उस पार्टी का शीर्ष नेता बनेगा। सिर्फ एक नेता नहीं बल्कि वह या तो पीएम या सीएम भी बन जाएगा चाहे उसमें किसी तरह की क्षमता हो या नहीं। पारिवारिक शासन स्वाभाविक रूप से अलोकतांत्रिक और गैर-जिम्मेदाराना है।

राहुल गांधी की पैकेजिंग और री-पैकेजिंग चलती रहती है: रविशंकर प्रसाद
रविशंकर प्रसाद (Ravishankar Prasad) ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए पूछा कि क्या राहुल गांधी भारत जैसे देश के नेता बनने में सक्षम हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की पैकेजिंग और री-पैकेजिंग चलती रहती है। लेकिन क्या कांग्रेस पार्टी कभी सोचती है कि राहुल गांधी भारत जैसे देश के नेता बनने में सक्षम हैं? कुछ भी हो, राहुल कांग्रेस के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार हैं।












Click it and Unblock the Notifications