शत्रुघ्न के बेटे के टिकट पर बोले रवि शंकर प्रसाद, 'पिता मुझसे हारे बेटे नितिन नवीन से हारेंगें'
पटना। शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे लव सिन्हा को टिकट मिलने पर पटना से बीजेपी सांसद और केंद्रीय मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने तंज कसा है। प्रसाद ने बिना नाम लिए कहा कि पिता मुझसे हारे थे और बेटे नितिन नवीन से हारेंगे।

Recommended Video
पटना की बांकीपुर सीट से कांग्रेस ने पूर्व सांसद और अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे को टिकट दिया है। बीजेपी के टिकट पर वर्तमान विधायक नितिन नवीन यहां से प्रत्याशी हैं।
नितिन ने भरा नामांकन
बुधवार को नितिन नवीन बांकीपुर सीट के लिए अपना नामांकन भरा। इस दौरान उनके साथ केंद्रीय मंत्री रवि शंकर प्रसाद भी मौजूद रहे। रविशंकर प्रसाद ने शत्रुघ्न प्रसाद के बेटे को टिकट दिए जाने पर कहा कि "नितिन के खिलाफ कौन है मैं उनका नाम नहीं लूंगा लेकिन ये बताना चाहता हूं कि पिता मुझसे हारे थे बेटे नितिन नवीन से हारेंगे।" वहीं नितिन नवीन ने खुद को पटना का बेटा बताय।
रविशंकर प्रसाद ने ट्वीट कर भी नितिन को शुभकामना दी। लिखा "आज पटना साहिब के बांकीपुर विधानसभा से क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक नितिन नवीन ने नामांकन भरा। इस अवसर पर पूरे एनडीए परिवार ने उनको शुभकामनायें दी। इस बार भी बांकीपुर की जनता फिर से भारी मतों से उन्हें ही जिताएगी और प्रदेश में भी भारी बहुमत से एनडीए सरकार बनेगी।"
इस दौरान रविशंकर प्रसाद ने राजद के पोस्टर पर भी तंज कसा। कहा कि राजद के पोस्टर से माता-पिता हो गए हैं क्योंकि तेजस्वी जानते हैं कि फोटो आएगी तो बात बहुत दूर तक जाएगी। बता दें कि बांकीपुर सीट से नामांकन के पहले नितिन नवीन ने आशीर्वाद समारोह का आयोजन रखा था। जिसमें रविशंकर प्रसाद समेत दिग्गज नेता पहुंचे थे।
शरद यादव की बेटी को भी टिकट
कांग्रेस ने बिहार चुनाव में दूसरे और तीसरे चरण के लिए उम्मीदवारों का नाम फाइनल कर दिया है। पार्टी ने शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे लव सिन्हा को बांकीपुर से टिकट दिया है। वहीं कांग्रेस ने वरिष्ठ नेता शरद यादव की बेटी सुभाषिनी यादव को मधेपुरा जिला के बिहारीगंज विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने का मौका दिया है।












Click it and Unblock the Notifications