रवि किशन, चरस के साथ 'जय बम भोले' बोलकर करते थे दिन की शुरुआत: अनुराग कश्यप

रवि किशन,चरस के साथ 'जय बम भोले' बोलकर करते थे दिन की शुरुआत: अनुराग कश्यप

मुंबई। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से भारतीय जनता पार्टी के सांसद रवि किशन ने सोमवार को फिल्म इंडस्ट्री में ड्रग्स को लेकर जांच की मांग सरकार से की थी। जिसके बाद दूसरे दिन जया बच्‍चन ने सदन में बॉलीवुड की पैरवी करते हुए रविकिशन का नाम लिए बिना कहा था कुछ लोग जिस थाली में खाते हैं उसी में छेद करते हैं। वहीं अब रविकिशन के बारे में फिल्‍म निर्माता अनुराग कश्‍यप ने बड़ा बयान दिया है। उन्‍होंने कहा रवि किशन अपने दिन की शुरुआत चरस के साथ 'जय बम भोले' बोलकर करते थे।

जो स्‍वयं इसका सेवन करता है उसे इस पर बोलने का अधिकार नहीं

जो स्‍वयं इसका सेवन करता है उसे इस पर बोलने का अधिकार नहीं

अनुराग कश्यप ने मीडिया को दिए साक्षात्‍कार में कहा कि रवि किशन, जिन्होंने हाल ही में संसद में ड्रग की समस्या के बारे में बात की थी, वो खुद चरस का सेवन करते थे। लेकिन हम केवल इस वजह से रवि किशन को जज नहीं कर सकते हैं। फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप ने कहा कि रवि किशन के हालिया बयान जिसमें फिल्म उद्योग में 'नशाखोरी की समस्या' के बारे में जो कहा उस पर उन्‍हें आपत्ति है। अनुराग ने कहा रविकिशन जब स्‍वयं चरस का सेवन करते हैं तो जज करने और इस पर बोलने का कोई अधिकार नही है।

 चरस के साथ 'जय बम भोले' बोलकर करते थे दिन की शुरुआत

चरस के साथ 'जय बम भोले' बोलकर करते थे दिन की शुरुआत

अनुराग ने साक्षात्‍कार में कहा कि "रवि किशन ने मेरी आखिरी फिल्म मुक्काबाज़ में अभिनय किया। रवि किशन अपने दिन की शुरुआत जय शिव शंकर, जय बम भोले कहकर करते हैं। जय शिव शंभू के साथ चरस लेते हुए दिन की शुरुआत करते हैं। वो इसका सेवन लंबे समय से कर रहे हैं। अनुराग ने कहा यह ज़िंदगी है, इसे हर कोई जानता है। पूरी दुनिया अब जानती है कि रवि किशन चरस लेते हैं। अनुराग ने सफाई दी कि भले ही उन्होंने अब मंत्री बनने के बाद ये छोड़ दिया होगा।

अनुराग कश्‍यप ने रविकिशन को लेकर उठाए ये सवाल

अनुराग कश्‍यप ने रविकिशन को लेकर उठाए ये सवाल

अनुराग कश्‍यप बोले लेकिन क्या अब वो ऐसा करके ड्रग्स में शामिल हैं? उन्‍होंने कहा कि मैं रवि को जज नहीं कर रहा हूं, क्योंकि मैंने कभी भी चरस को ड्रग के तौर पर नहीं देखा। इसके आधार पर कहा जाए कि ड्रग का सेवन किया जा रहा है ये नहीं बोल सकते हैं। चरस लेने की वजह से रविकिशन का काम कभी प्रभावित नहीं हुआ उन्‍होंने हमेशा अपना काम अच्छा किया है। चरस के सेवन उन्‍हें बेकार नहीं बनाया और न ही उन्‍हें वहशी नहीं बनाया। उन्होंने ऐसा कुछ नहीं किया जिसे लोग ड्रग्स के साथ जोड़ते हैं। अनुराग ने कहा कि चरस का सेवन करने के बावजूद जब रविकिशन ड्रग को लेकर नैतिकता की बात करते हैं तो मुझे इससे समस्या होती है। हालांकि रवि किशन ने अभी तक अनुराग कश्यप के बयानों का जवाब नहीं दिया है।

अनुराग कश्‍यप ने अपने बारे में भी किया ये खुलासा

अनुराग कश्‍यप ने अपने बारे में भी किया ये खुलासा

साक्षात्कार में, अनुराग ने कहा कि 2006-2008 के बीच कठिन दौर था तब अपने कैमिकल दवाओं के साथ अपने स्वयं के संघर्ष के बारे में भी बात की। अनुराग ने कहा कि यह एक ऐसे समय में था जब उनकी फिल्म ब्लैक फ्राइडे पर प्रतिबंध लगने के बाद वह उदास हो गए थे और आरती बजाज के साथ उनकी शादी टूट गई थी। उन्होंने इस बारे में बात की कि वह ड्रग्स का सेवन कैसे करने लगे और उनका उपयोग करते समय उन्हें जो शर्म महसूस होती थी। उन्होंने कहा कि हालांकि उन्हें सोशल मीडिया पर एक 'चारसी' कहा जाता है, जबकि उन्‍होंने अस्‍थमा बीमारी होने के कारण मारिजुआना धूम्रपान नहीं किया है। उन्‍होंने कहा कि वह तंबाकू के साथ अपनी खुद की सिगरेट रोल बनाकर करते है, यही कारण है कि लोग मानते हैं कि मैं ड्रग लेता हूं।

रवि किशन ने क्या कहा था फिल्म इंडस्ट्री के बारे में ?

रवि किशन ने क्या कहा था फिल्म इंडस्ट्री के बारे में ?

बता दें अभिनेता और गोरखपुर से सांसद रविकिशन ने सोमवार को मानसून सत्र के दौरान सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में जांच और ड्रग्स मामले में कई व्यक्तियों की गिरफ्तारी के लिए नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) की प्रशंसा की, जिसमें अभिनेता रिया चक्रवर्ती भी शामिल थी। रविकिशन ने कहा था कि "हम जानते हैं कि मादक पदार्थों की तस्करी और मादक पदार्थों की लत बढ़ती जा रही है। इस साजिश में हमारे पड़ोसी देश शामिल हैं। ड्रग्स चीन और पाकिस्तान के रास्ते इस देश में आता हैं। रवि किशन ने कहा था कि हमारी फिल्म इंडस्ट्री भी प्रभावित है। उन्होंने कहा, "सरकार को हमारे युवाओं को नष्ट करने वाली पड़ोसी देशों की इस साजिश को रोकना चाहिए।"

जया बच्‍चन के आपत्ति जताने पर क्या बोले रविकिशन ?

जया बच्‍चन के आपत्ति जताने पर क्या बोले रविकिशन ?

गौरतलब है कि संसद में रवि के बयान की जया बच्चन ने भी आलोचना की थी। उन्‍होंने कहा था कि सिर्फ कुछ लोगों के कारण, आप पूरे उद्योग को कलंकित नहीं कर सकते। साथ ही जया बच्‍चन ने नाम लिए बोला था कि कुछ लोग जिस थाली में खाते हैं उसी में छेद करते हैं। जिसके जवाब में रविकिशन ने कहा था "मुझे उम्मीद थी कि जया जी उनका समर्थन करेंगी। रवि ने कहा था उद्योग में हर कोई ड्रग्स का सेवन नहीं करता है लेकिन जो लोग करते हैं वे दुनिया के सबसे बड़े फिल्म उद्योग को खत्म करने की योजना का हिस्सा हैं। जब जया जी फिल्‍मों में थीं तब ऐसी स्थिति ऐसी नहीं थी, लेकिन अब हमें उद्योग की रक्षा करने की आवश्यकता है। बॉलीवुड में हर कोई ड्रग एडिक्ट नहीं है, लेकिन हम इस बात को इनकार नहीं कर सकते हैं कि वहां पर ड्रग कार्टेल काम कर रहा है, रवि किशन ने कहा कि इस ड्रग कार्टेल की रीढ़ तोड़ना जरूरी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+