धार्मिक नगरी में रेव पार्टी, नशे में धुत्त डीजे पर डांस कर रही थीं अर्धनग्न विदेशी युवतियां
पुष्कर। देर रात तक फुल वॉल्यूम म्यूजिक, जगमग लाईटें, नशे में डूबे युवाओं की फौज और अर्द्धनग्न अवस्था में डांस फ्लोर पर थिरकती कमसीन बलाएं। जी हां इतना यह बताने के लिये काफी है कि यहां बात रेव पार्टी की हो रही है। बुधवार की रात राजस्थान के धार्मिक नगरी पुष्कर में पुलिस ने एक रिजोर्ट में छापा मारकर दर्जनों विदेशी और देशी टूरिस्ट को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद किया है।

जानकारी के मुताबिक पुलिस जब दबिश देने पहुंची तो वहां के हालात देखकर सन्न रह गई। शराब और ड्रग्स के नशे में विदेशी डीजे पर झूम रहे थे। पुलिस ने मुख्य आयोजक और रिसोर्ट मालिक को गिरफ्तार कर बाकि टूरिस्टों को छोड़ दिया है।
पुष्कर पुरोहित संघ का आरोप है कि यह सबकुछ पुलिस के मिलीभगत से होता है। पुलिस को उसके मुखबिरों ने सूचना दी थी कि चामुंडा माता मंदिर के पास ऋषि रिसोर्ट में रेव पार्टी चल रही है। सूचना पाकर पुलिस फौरन मौके पर पहुंच गई। पुलिस को देख अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने सभी पर्यटकों सहित आयोजक और होटल संचालक को गिरफ्तार कर लिया।












Click it and Unblock the Notifications