रतन टाटा का आज जन्मदिन: जानें दिग्गज बिजनेस मैन के कभी ना भूलने वाले 3 इनोवेशन के बारे में
Ratan Tata Birth Anniversary: भारत के दिग्गज बिजनेसमैन रतन टाटा का आज 28 दिसंबर को जन्मदिन है। रतन टाटा का आज 87वां जन्मदिन है। रतन टाटा का निधन इसी साल 9 अक्टूबर 2024 को हुआ। रतन टाटा ने भारत की सबसे पहली स्वदेशी कार से लेकर सबसे सस्ती कार बनाई। इस लेख में हम आपको रतन टाटा के उन इनोवेशन के बारे में बताएंगे, जो कभी ना भूलने वाले हैं।
रतन टाटा का जन्म 28 दिसंबर 1937 में हुआ। रतन टाटा ने 1991 से 2012 तक टाटा समूह और टाटा संस के अध्यक्ष के रूप में कार्य किया और उन्होंने अक्टूबर 2016 से फरवरी 2017 तक अंतरिम अध्यक्ष का पद संभाला। 2000 में उन्हें भारत का तीसरा सबसे बड़ा नागरिक सम्मान पद्म भूषण मिला, इसके बाद 2008 में देश का दूसरा सबसे बड़ा नागरिक सम्मान पद्म विभूषण मिला।

रतन टाटा के इनोवेशन
🔴 टाटा मोटर्स ने 30 दिसंबर 1998 को भारत की पहली स्वदेशी कार टाटा इंडिका लॉन्च की थी। यह कार रतन टाटा के नेतृत्व में डेवलप की गई थी। शुरुआत में इन कार में मैन्युफैक्चरिंग डिफेक्ट थे। जिसके बाद इस पर लगभग 500 करोड़ रुपये खर्च करके इसके मैन्युफैक्चरिंग डिफेक्ट को ठीक किया गया। उसके बाद 2001 में इंडिका V2 लान्च की। ये मार्केट में आते ही भारतीय इतिहास की सबसे सफल कारों में से एक बन गई। हालांकि कंपनी ने साल 2018 में इसकी प्रोडक्शन बंद कर दी।
🔴 रतन टाटा ने मिडिल क्लास के लिए एक लाख रुपये में लखटकिया कार यानी नैनो भारत में लॉन्च की। रतन टाटा ने 10 जनवरी 2008 को दिल्ली के ऑटो एक्सपो में नैनो को लॉन्च किया था। इसके बेस मॉडल की कीमत करीब एक लाख रुपये थी। रखी गई। सेल्स गिरने के बाद इसे 2019 में बंद कर दिया गया था।
रतन टाटा ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वह बहुत से भारतीय परिवारों को स्कूटर पर सवारी करते देखा करते थे। पति-पत्नी और स्कूटर पर बच्चे बैठे होते थे। एक बच्चा आगे खड़ा होता था। एक बच्चा पत्नी की गोद में होता था। परिवार को बारिश में भीगी फिसलन वाली सडकों पर सफर करते देखा है। जिसके बाद उन्होंने नैनो बनाने का फैसला किया था।
🔴 भारत के पहले सुपर कंप्यूटर 'एका' (EKA) को टाटा संस की सहायक कंपनी कम्प्यूटेशनल रिसर्च लेबोरेटरीज (CRL) ने 2007 में डेवलप किया था। ये देश की हाई परफॉर्मेंस कंप्यूटिंग के लिए एक बड़ी उपलब्धि थी।












Click it and Unblock the Notifications