यात्रियों की जान जोखिम में डाल, चूहे के साथ उड़ता रहा एयर इंडिया का विमान
नयी दिल्ली। देश की अग्रणी विमान कंपनी एयर इंडिया ने यात्रियों के जान के साथ खिलवाड़ किया है। प्लेन में तैनात लोगों के जान को ताख पर रखकर विमान चूहे के साथ उड़ता रहा। यात्रियों की जान जोखिम में डालते हुए एयर इंडिया ने पायलट को उस विमान की उड़ान जारी रखने को कहा, जिसमें चूहा मौजूद था।

लंदन से दिल्ली आ रहे एयर इंडिया के इस विमान में चूहे की मौजूदगी देखने के बाद पायलट ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल को इस बात की जानकारी दी और उड़ान के बारे में निर्देश मांगे। एयरलाइन ने पायलट से अपनी उड़ान जारी रखने को कहा। इस बात का खुलासा अंग्रेजी समाचार चैनल टाइम्स नाउ ने किया है। दरअसल पायलट और एटीसी के बीच हुई इस बातचीत के टेप लीक हो गई।
जिसके बाद न्यूज चैनल 'टाइम्स नाउ' ने अपने पास मौजूद 20 अगस्त को इस बात की रिकॉर्डिंग पेश की और इसका खुलासा किया। पायलट के साथ बातचीत के दौरान एटीसी से एयरलाइन ने पायलट से कहा कि वह अपनी उड़ान जारी रखे और विमान की लैंडिंग के बाद इस समस्या को दूर कर लिया जाएगा। एयरलाइन ने सैकड़ों यात्रियों की जान खतरे में डालते हुए यह कदम उठाया था। आपको बता दें कि ये कोई पहला मामला नहीं था जब प्लेन में चूहे मिले हो। इससे पहले भी कई बार विमान में चूहे दिखाई दिए है। हाल ही में कोलकाता में विमान में चूहा पाए जाने पर उसे फौरन सफाई के लिए भेज दिया गया था।












Click it and Unblock the Notifications