सेना के जवानों के लिए किया जाएगा 'राष्ट्र रक्षा यज्ञ'

जयपुर। जहां एक ओर सर्जिकल स्ट्राइक के बाद देश भर में मोदी सरकार की वहवाही हो रही है, वहीं राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के निर्देश पर राजस्थान संस्कृत अकादमी एक बड़ा 'राष्ट्र रक्षा यज्ञ' आयोजित करने जा रही है।

yagya

यह यज्ञ भारत-पाकिस्तान सीमा के पास स्थित श्री मातेश्वरी तानोत राय मंदिर में गुरुवार (आज) को आयोजित किया जाएगा। इस यज्ञ को 21 ब्राह्मण मिलकर आयोजित करेंगे। यह यज्ञ सेना के जवानों की दुश्मनों से रक्षा के लिए किया जा रहा है।

वसुंधरा राजे जैसलमेर स्थित इस मंदिर में होने वाले इस यज्ञ में हिस्सा लेंगी। यह भी उम्मीद जताई जा रही है कि गृहमंत्री राजनाथ सिंह भी वहां उपस्थित होंगे।

यज्ञ के अलावा सेना के जवानों की रक्षा और विश्व शान्ति के लिए 26 वेद विद्यालयों में भजन जपने की भी परंपरा शुरू की गई है। यह पूरे नवरात्र तक चलता रहेगा। इस जप में 500 से भी अधिक छात्र और एकेडमी के स्टाफ ने हिस्सा लिया।

राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के ऑफिस ने कहा है कि यह स्पेशल पूजा सेना के जवानों का आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए की जा रही है।

साथ ही यह पूजा भारत-पाक सीमा के पास रहने वाले लोगों की रक्षा के लिए भी है, क्योंकि सबसे लंबी भारत-पाक सीमा (1040 किलोमीटर) राजस्थान में ही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+