ये हैं इंडिया की सबसे क्यूट मां-बेटी, देखकर नहीं लगा पाएंगे उम्र का अंदाजा

Recommended Video

    Delhi: Mother-Daughter duo looks like sisters, Internet goes crazy | वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। आज हम बात करेंगे एक ऐसी खूबसूरत लेडी की जिनके चर्चे सोशल मीडिया से लेकर लोकल मीडिया हर जगह हैं। मिसेज यूनिवर्स यूरो एशिया से नवाजी जा चुकी रश्मि सचदेवा अपनी खूबसूरती की वजह से हमेशा चर्चा में रहती हैं। लेकिन उनकी चर्चा सिर्फ उनकी खूबसूरती की नहीं बल्कि उनके 40 प्लस के बाद भी जवां दिखने की भी है। उन्हें देखकर कोई भी कह सकता है कि उन्होंने फिटनेस बरकरार रख अपनी उम्र को रोक रखा है। इतना ही नहीं रश्मि सचदेवा को उनकी बेटी आस्का के बगल में खड़ा देखकर आप ये बिल्कुल भी अंजादा नहीं लगा सकते कि कौन बेटी है और कौन मां। यहीं वजह है कि दोनों मां-बेटी अपनी क्यूटनेस की वजह से सोशल मीड‍िया पर अक्सर चर्चा में रहती है।

    आइए जानते हैं कौन है रश्मि सचदेवा

    आइए जानते हैं कौन है रश्मि सचदेवा

    रश्मि सचदेवा पेशे से एक मॉडल हैं। उन्होंने अपने जीवन में कई ब्यूटी कॉन्टेस्ट जीते हैं। रश्मि की शादी महज 19 साल की उम्र में दिल्ली के चार्टर्ड अकाउंटेंट मनोज सचदेवा से हुई थी। बता दें कि उस वक्त वे ग्रेजुएशन के फर्स्ट ईयर में थीं। बेटी को संभालते हुए ग्रेजुएशन और इंटीरियर डिजाइनिंग में डिप्लोमा पूरा किया। रश्मि सचदेवा की बेटी का नाम अस्का हैं और वह 22 साल की है। अस्का दिल्ली यूनिवर्सिटी से इंग्लिश ऑनर्स की पढ़ाई कर रही है।

    बचपन से था फोटो क्लिक कराने का शौक

    बचपन से था फोटो क्लिक कराने का शौक

    रश्मि ने बताया कि उन्हें बचपन से ही फोटो क्लिक करवाने का शौक था। उनके द्वारा भेजी गई एक फोटो मैगजीन में पब्लिश हुई थी जिसके बाद उनके अंदर आत्मविश्वास जगा। उन्होंने मॉडलिंग में शुरुआत 2015 में दिल्ली में आयोजित एक ब्यूटी कॉन्टेस्ट के जरिए की थी। बेटी की जिद की वजह से उन्होंने वो ब्यूटी कॉन्टेस्ट अटेंड किया और जीता। उसके बाद बाद रश्मि ने मिसेज इंडिया का खिताब जीता और मिसेज एशिया इंटरनेशनल का टाइटल मिला। यहां से वह चीन के ग्वांग्झू में हुए मिसेज यूनिवर्स के लिए गई थी, जहां उन्हें मिसेज यूनिवर्स गोल्डन हार्ट का टाइटल मिला।

     ये खिताब किए हैं अपने नाम

    ये खिताब किए हैं अपने नाम

    रश्मि सचदेवा ने अपनी करियर की शुरुआत में सबसे पहले वाइब्रेंट मिसेज दिल्ली/NCR 2015 अपने नाम किया। फिर उसके बाद कई खिताब उनकी झोली में गिरने लगे। रश्मि मिसेज यूनिवर्स गोल्डन हार्ट, मिसेज यूनिवर्स यूरेशिया, मिसेज एक्सक्विजिट 2016, एलीट मिसेज इंडिया 2016, का खिबात जीत चुकी है और ये सिलसिला अभी भी बदस्तूर जारी है। रश्मि दृष्टिकोण फाउंडेशन एनजीओ से भी जुड़ी हुई हैं।

    कैसे रखती हैं खुद को फिट

    कैसे रखती हैं खुद को फिट

    रश्मि खुद को फिट रखने के लिए बहुत ज्यादा डाइटिंग में विश्वास नहीं करतीं। इसलिए 40 प्लस की उम्र में भी वो ब्यूटी क्वीन हैं। वे जिम से ज्यादा मॉर्निंग वॉक पर ध्यान देती हैं और रोजाना कम से कम 40 मिनट वॉक करती हैं। उन्होंने प्रेगनेंसी के बाद 20 किलो तक अपना वजन कम किया था। रश्मि की बेटी अस्का भी किसी मॉडल से कम नहीं लगतीं। उनके पास मॉडलिंग के कई ऑफर थे, लेकिन उन्होंने उसे ठुकरा दिया क्योंकि वो होम डेकॉर में करियर बनाना चाहती हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+