इस मामले में कांग्रेस के पदचिह्नों का पालन करेगी 'मोदी कैबिनेट'

यह कहना कतई अतिश्यौक्ति नहीं हेागा कि नरेंद्र मोदी भी देश का विकास चाहते हैं लेकिन कैसे? जब इस 'कैसे' का जवाब ढूंढा गया तो पता चला कि एफडीआई के सहारे ही देश का विकास थोड़ी तेज गति से किया जा सकता है लेकिन इसी एफडीआई के विरेाध में भाजपा ने विपक्ष में रहते हुए देश व्यापी प्रदर्शन भी किया था।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और प्रवक्ता राशिद अल्वी ने कहा है कि एफडीआई के मामले में नरेंद्र मोदी समेत मोदी कैबिनेट को कांग्रेस के ही पदचिह्नों का अनुसरण करना होगा। वर्ष 2012 के दौरान एफडीआई के मुद्दे को लेकर भाजपा ने काफी प्रदर्शन भी किया था और इसे कांग्रेस की एक गलत नीति भी कहा था। राशिद ने बताया कि अब यही भाजपा सरकार सत्ता में आने के बाद एफडीआई को लागू करने पर जोर दे रही है।
एफडीआई से घरेलू लोगों को तगड़ा झटका:
भारत में यदि एफडीआई लागू किया जाता है तो इसका मतलब साफ हो जाता है कि विदेशी निवेश भारत में तेजी से बढ़ जाएगा। अब सवाल ये है कि यदि भारत में विदेशी कंपनियां निवेश करेंगी तो घरेलू कंपनियां कहां जाएंगी? इसी मुद्दे काे लेकर भाजपा ने कांग्रेस का जमकर विरोध भी किया था।












Click it and Unblock the Notifications