देखें: राजीव-सोनिया की शादी का दुर्लभ ब्लैक एंड व्हाइट वीडियो...इट्स अमेजिंग
नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी और यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी की प्रेम काहनी भारत के सियासी घराने की ऐसी लवस्टोरी है जिसके बारे में लोग आज भी पढ़ना और सुनना पसंद करते हैं। इसलिए अक्सर गाहे-बेगाहे इस खूबसूरत कहानी की चर्चा होती रहती है।
जब लजाते हुए बोलीं सोनिया.. हैंडसम थें राजीव इसलिए तो की थी शादी
अगर इस प्रेमकहानी को राजनीतिक नजर से ना देखा जाये तो इस लवस्टोरी में प्यार के हर वो रंग है जो जिंदगी को खूबसूरत बनाते हैं। हालांकि इस स्टोरी के बारे में काफी कम जानकारी सार्वजनिक मंच मौजूद है लेकिन अब You tube पर एसोसिएटेड प्रेस के आर्काइव का श्वेत-श्याम वीडियोअपलोड किया है जिसमें साउंड तो नहीं है लेकिन यह वीडियो राजीव-सोनिया की शादी का है।
इस लवस्टोरी में प्यार के हर रंग मौजूद हैं
इस वीडियो में राजीव गांधी और सोनिया गांधी दुल्हा-दुल्हन के रूप में हैं और बेहद ही खूबसूरत लग रहे हैं। दोनों को पहले वैदिक रीति-रिवाज से फिर रजिस्टर्ड मैरज करते दिखाया गया है। यह वीडियो 1968 का है , जिस वक्त राजीव गांधी की उम्र 23 साल और सोनिया गांधी की उम्र 21 साल रही होगी।
साल 1968 में हुई थी राजीव-सोनिया की शादी
इंडियन परिधान में सजी सोनिया गांधी पूरी तरह से भारतीय दुल्हन लग रही हैं तो वहीं राजीव गांधी किसी प्रिंस से कम नहीं लग रहे हैं। यह शादी इंदिरा गांधी के नई दिल्ली स्थित 1, सफदरगंज रोड आवास के बगीचे में हुई थी। इस शादी के वीडियो मे राजनीति के कई पुराने दिग्गज दिखायी दे रहे हैं। गौरतलब है कि सोनिया और राजीव गांधी की मुलाकात कैंब्रिज में हुई थी। राजीव गांधी की वर्ष 1991 में हत्या कर दी गई थी।
आप भी देखिये यह खूबसूरत वीडियो...