दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान के बीच जल्द शुरू होगा रैपिड रेल का संचालन, केजरीवाल सरकार ने जारी किया बजट

Rapid Rail Project: राजस्थान और हरियाणा के लोगों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। जी हां...दिल्ली-पानीपत और दिल्ली-अलवर के बीच जल्द ही रैपिड रेल प्रोजेक्ट पर काम शुरू हो सकता है। इसके लिए दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार ने बजट जारी कर दिया है।

rapid rail

हालांकि, इससे पहले राजस्थान और हरियाणा की सरकारों ने रैपिड रेल प्रोजेक्ट के लिए बजट की घोषणा की थी। वहीं, अब दिल्ली सरकार के बजट के एलान के बाद राजस्थान को रैपिड रेल मिलने का रास्ता साफ हो गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार ने रैपिड रेल के लिए 415 करोड़ का बजट जारी किया है।

तो वहीं, हरियाणा की खट्टर सरकार ने इस प्रोजेक्ट के लिए 80 करोड़ का बजट जारी किया है। इस बीच दिल्ली-मेरठ मार्ग पर रैपिड ट्रेन का संचालन शुरू हो चुकी है। अब इस मार्ग के बाद दिल्ली-अलवार को रैपिड रेल से जोड़ने का काम शुरू किया जाएगा। यह प्रोजेक्ट दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान सरकार के संयुक्त सहयोग से तैयार किया जाना है।

इसके लिए तीनों राज्यों ने पहले ही इस प्रोजेक्ट के लिए सहमति दे दीं है। इसके बाद, राजस्थान और हरियाणा सरकार ने रैपिड रेल के प्रोजेक्ट के लिए बजट जारी कर दिया है। लेकिन दिल्ली सरकार की ओर से बजट जारी नहीं किया गया था। लेकिन, अब दिल्ली सरकार ने रैपिड रेल प्रोजेक्ट के लिए 451 करोड़ रुपये का बजट जारी कर दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+