राम रहीम ने जेलर से कहा- खेतीबाड़ी करनी है, पैरोल दे दीजिए

नई दिल्ली। डेरा सच्चा सौदा यौन शोषण मामले में दोषी करार स्वयंभू धर्मगुरु गुरमीत राम रहीम ने पैरोल के लिए अर्जी लगाई है। गुरमीत राम रहीम ने अपने आवेदन में कृषि कार्य के लिए पैरोल की गुहार लगाई है। इसके साथ-साथ उसने कहा है कि उसको फंसाया गया है और जेल के दौरान उसका आचरण काफी अच्छा रहा है। इसलिए उसे पैरोल दी जानी चाहिए।

Rape Convict Gurmeet Ram Rahim appealed for a parole

गुरमीत राम रहीम ने जेलर के समक्ष ये आवेदन दिया है। जिसके बाद से सिरसा प्रशासन इस पूरे मामले पर देख रहा है कि क्या पैरोल दी जानी चाहिए या फिर नहीं। गुरमीत राम रहीम अब तक जेल में 23 महीने की सजा काट चुका है। जेल प्रशासन ने उसकी पैरोल की अर्जी को सिरसा के डिप्टी कमिश्नर के पास भेज दिया है। बता दें कि आश्रम के ही दो महिलाओं ने गुरमीत पर बलात्कार का आरोप लगाया था।

इस मामले में कोर्ट से गुरमीत को आजीवन कारावास की सजा भी हो चुकी है। जिन महिलाओं ने बलात्कार का आरोप लगाया वो आश्रम में अनुयायी के रूप में रहते थे। डेरा सच्चा सौदा प्रमुख के खिलाफ बलात्कार का पहला आरोप 2002 में सामने आया था तब एक साध्वी ने तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को एक पत्र लिखा था जिसमें कहा था कि गुरमीत राम रहीम कई अन्य लोगों के साथ यौन शोषण कर रहे हैं।

बलात्कार के दोषी होने के अलावा गुरमीत राम रहीम पर एक पत्रकार राम चंदर छत्रपति की हत्या का आरोप भी लगा जिसमें अदालत ने जनवरी 2019 में दोषी ठहराया। इस मामल में सीबीआई की विशेष अदालत ने राम रहीम समेत तीन आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी।

यह भी पढ़ें- नाबालिग के उल्टी होने पर परिजन ले अस्पताल, जांच में प्रेंगनेंट पाई गई, 45 साल का यह पड़ोसी निकला रेपिस्ट

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+