Ranya Rao Husband Name: रान्या राव का पति कौन? तस्करी में अहम रोल? IPS पिता की मर्जी के बिना की शादी, अब फंसी!

Ranya Rao Husband Name: कन्नड़ एक्ट्रेस रान्या राव (Ranya Rao) को हाल ही में बेंगलुरु एयरपोर्ट पर 14.8 किलोग्राम सोने की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। अब उनकी गिरफ्तारी के बाद उनके पति जतिन हुक्केरी (Jatin Hukkeri) भी जांच के घेरे में आ गए हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, जतिन हुक्केरी कई बार रान्या के साथ दुबई गए थे, जिससे उन पर भी शक गहराता जा रहा है। आइए जानते हैं कौन हैं रान्या के पति?

Ranya Rao Husband Name

IPS पिता की मर्जी के बिना की शादी, अब बढ़ी मुश्किलें!

रान्या राव ने हाल ही में जतिन हुक्केरी से शादी की थी। शादी एक हाई-प्रोफाइल समारोह में ताज वेस्ट एंड, बेंगलुरु में हुई थी। IPS पिता के. रामचंद्र राव ने इस शादी को कभी खुलकर स्वीकार नहीं किया था। अब जब रान्या सोना तस्करी में पकड़ी गई हैं, तो जतिन हुक्केरी की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं।

Who is Jatin Hukkeri: जतिन हुक्केरी कौन हैं?

बेंगलुरु के R.V. College of Engineering से आर्किटेक्चर और इंटीरियर डिजाइन में डिग्री। लंदन के रॉयल कॉलेज ऑफ आर्ट से डिसरप्टिव मार्केट इनोवेशन में विशेषज्ञता। WDA और DECODE LLC के फाउंडर और क्रिएटिव डायरेक्टर। क्राफ्ट कोड के भी संस्थापक हैं।

बेंगलुरु में मशहूर हैंगओवर कॉकटेल बार और डाइनर डिजाइन किया। बैंगलोर XOOX, ब्रूमिल, ऑलिव बीच, दिल्ली का मंकी बार और मुंबई का गेटवे टैपरूम जैसी जगहों पर भी काम किया।

क्या जतिन हुक्केरी तस्करी में शामिल थे?

DRI जांच में सामने आया है कि जतिन भी कई बार रान्या के साथ दुबई गए थे। उनकी यात्राओं और बैंक लेन-देन की जांच की जा रही है। रान्या के घर से 2.06 करोड़ के सोने के गहने और 2.67 करोड़ कैश बरामद हुआ। अगर जतिन की कोई भूमिका पाई जाती है, तो उन पर भी कार्रवाई हो सकती है।

अब आगे क्या होगा?

DRI और पुलिस जतिन हुक्केरी से पूछताछ कर सकती है। इस मामले में अन्य संभावित लिंक और तस्करी नेटवर्क की जांच जारी है। अगर जतिन दोषी पाए गए, तो उन्हें भी गिरफ्तार किया जा सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+