Ranya Rao का कबूलनामा- 'ब्लैकमेल कर फंसाया', 30 बार दुबई ट्रिप, ₹12Cr की गोल्ड स्मगलिंग, 1Kg के बदले ₹1 लाख

Ranya Rao Confession: कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री (Kannada Film Industry) की मशहूर एक्ट्रेस रान्या राव को सोने की तस्करी के आरोप में बेंगलुरु एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया। राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने उन्हें 12.56 करोड़ रुपये के 14.2 किलो विदेशी सोने के साथ पकड़ा।

पुलिस के मुताबिक, रान्या ने कबूल किया कि उन्हें ब्लैकमेल कर तस्करी में फंसाया गया। उन्होंने पिछले साल 2024 में 30 बार दुबई की यात्रा की थी और हर बार एक किलो सोने की तस्करी के बदले ₹1 लाख लेती थीं।

Ranya Rao Confession

कैसे पकड़ी गईं रान्या राव?

4 मार्च 2025 को जब वे दुबई से लौट रही थीं, तो एयरपोर्ट पर उनकी संदिग्ध गतिविधियों को देख DRI अधिकारियों ने उन्हें रोक लिया। उनके पास से विशेष रूप से डिज़ाइन की गई जैकेट और कमर बेल्ट में छुपाए गए सोने की छड़ें बरामद की गईं। पुलिस कांस्टेबल बसवराजू, जो उनकी मदद कर रहा था, उसे भी हिरासत में लिया गया।

एक्ट्रेस के घर पर छापा, कुल ₹17.29 करोड़ की जब्ती

बेंगलुरु स्थित उनके घर पर छापेमारी (Rain in Ranya Rao House)में 2.67 करोड़ रुपये नकद और 2.06 करोड़ रुपये के गहने मिले। कुल जब्ती: ₹17.29 करोड़ (जिसमें 4.73 करोड़ रुपये की संपत्ति भी शामिल)। पुलिस रिपोर्ट: उन्होंने 1 साल में 30 बार दुबई यात्रा की और हर बार 12-13 लाख रुपये कमाए।

रान्या राव का पारिवारिक कनेक्शन और ब्लैकमेलिंग का दावा

रान्या कर्नाटक राज्य पुलिस आवास निगम के डीजीपी रामचंद्र राव (DGP Ramachandra Rao) की सौतेली बेटी हैं। उन्होंने पूछताछ में दावा किया कि उन्हें ब्लैकमेल कर सोने की तस्करी में शामिल किया गया। DRI को संदेह है कि उनके पति जतिन भी तस्करी रैकेट में शामिल हो सकते हैं।

Ranya Rao Confession

कानूनी कार्रवाई और आगे की जांच

  • सीमा शुल्क अधिनियम 1962 के तहत गिरफ्तारी
  • 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा गया
  • डीआरआई संगठित तस्करी नेटवर्क की जांच कर रही है

क्या बोले डीजीपी रामचंद्र राव?

रान्या के सौतेले पिता और कर्नाटक के डीजीपी रामचंद्र राव ने कहा कि मुझे इस मामले की कोई जानकारी नहीं थी। वह हमारे साथ नहीं रहती। कानून अपना काम करेगा, चाहे वह डीजीपी की बेटी हो या सीएम की।

क्या रान्या अकेली हैं या बड़ा तस्करी रैकेट?

DRI को शक है कि यह एक बड़ा संगठित गिरोह हो सकता है। दुबई से जुड़े अन्य संदिग्ध लोगों की जांच जारी है। पुलिस ने कहा कि जल्द ही और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+