क्विक अलर्ट के लिए
अभी सब्सक्राइव करें  
क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

प्रेग्नेंट फैन से मिलने उसके घर पहुंच गए रणवीर सिंह, फेवरेट एक्टर को देख किचन में जा छुपी महिला

Google Oneindia News

नई दिल्ली। अभिनेता रणवीर सिंह अपने एक खास काम को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। दरअसल, एक पुरानी फैन के बारे में जब पता चला कि वो उनसे मिलना चाहती थीं लेकिन प्रेग्नेंसी की वजह से वो सफर नहीं कर सकतीं तो वो खुद उनके घर जा पहुंचे। इस बात की जानकारी उनकी फैन को भी नहीं थी। रणवीर को अचानक घर पाकर महिला बेहद खुश हुईं। दोनों की तस्वीरें इंस्टा पर शेयर की गई हैं।

लंदन में हैं रणवीर सिंह

लंदन में हैं रणवीर सिंह

रणवीर सिंह इन दिनों लंदन में अपनी आने वाली फिल्म '83' की शूटिंग कर रहे हैं। लंदन में ही उनकी फैन किरण भी रहती हैं। किरण रणवीर का फैन पेज 'रणवीरियंसएफसी' चलाती हैं।रणवीर भी किरण को अच्छे से जानते हैं क्योंकि जब भी रणवीर लंदन जाते हैं तो किरण उनसे मिलने जरूर हमेशा जाती हैं। इस बार वो मिलने नहीं आईं। रणवीर को जब पता लगा कि किरण प्रेग्नेंट हैं और इस हालत में वो सफर नहीं कर सकतीं तो रणवीर खुद किरण के घर जा पहुंचे और अपनी फैन को सरप्राइज दे दिया।

बड़े हो रहे आरव ने पहली बार परिवार के लिए किया खास काम, मां ट्विंकल बोलीं- बेटे पर आज गर्व हो रहा बड़े हो रहे आरव ने पहली बार परिवार के लिए किया खास काम, मां ट्विंकल बोलीं- बेटे पर आज गर्व हो रहा

 रणवीर को दरवाजे पर देख भावुक हुईं किरण

रणवीर को दरवाजे पर देख भावुक हुईं किरण

रणवीर जब किरन के घर पहुंचे तो किरण ने दरवाजा खोला। रणवीर को सामने देख किरण भावुक हो गईं। रणवीर एक घंटे से ज्यादा वक्त तक किरण और उनके परिवार के लोगों के साथ रहे। किरण का कहना है कि रणवीर को देख मैं तो समझ ही नहीं पाई कि क्या करूं, मैं तो किचन में जाकर छुप गई। मुझे लगा कि ये सब एक सपना है। ये लम्हा मेरे लिए हमेशा खास रहेगा। मैं इसे कभी नहीं भूल पाउंगी।

<strong>सुरंग में रह रही थी पोर्न स्टार, टीवी रिपोर्टर की पढ़ी निगाह तो सामने आया बड़ा राज</strong>सुरंग में रह रही थी पोर्न स्टार, टीवी रिपोर्टर की पढ़ी निगाह तो सामने आया बड़ा राज

कपिल देव की भूमिका में दिखेंगे रणवीर

कपिल देव की भूमिका में दिखेंगे रणवीर

रणवीर सिंह की की आने वाली फिल्म '83' 1983 में हुए क्रिकेट वर्ल्डकप पर आधारित है। जिसे कपिल देव की कप्तानी में भारतीय क्रिकेट टीम ने जीता था। फिल्म में रणवीर सिंह क्रिकेटर कपिल देव की भूमिका निभा रहे हैं और दीपिका उनकी पत्नी रोमी देव का किरदार निभाती दिखेंगी।

अरुण जेटली: छात्र नेता, देश के सबसे महंगे वकील से वित्तमंत्री तक का सफरअरुण जेटली: छात्र नेता, देश के सबसे महंगे वकील से वित्तमंत्री तक का सफर

Comments
English summary
Ranveer Singh visits pregnant fan in London blesses her pics
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X