इस मामले में सलमान खान से भी आगे निकलीं रानू मंडल, दुनिया हैरान
मुंबई। रातों रात अपनी आवाज से दुनिया में पहचान बनाने वाली रानू मंडल एक बार फिर सुर्खियों में आ गई हैं। इस बार वह अपनी आवाज नहीं बल्कि किसी और वजह से चर्चा का विषय बनी हुई हैं। वहीं बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान की अगर बात करें तो इंडस्ट्री में उनके स्टारडम के आगे कोई टिक नहीं सका है।

लेकिन इस बार रानू मंडल ने इस बात को गलत साबित कर दिया है। ये सच है कि अगर टॉप ट्रेंडिंग की बात करें तो रानू सलमान से आगे निकल गई हैं। दरअसल 14 नवंबर को सलमान खान की आने वाली फिल्म 'दबंग-3' का गाना 'हुड़ हुड़ दबंग' रिलीज हुआ है। इसी दौरान रानू मंडल का गाना भी रिलीज हुआ है।

'हुड़ हुड़ दबंग' गाना 9वें नंबर पर पहुंचा
अगर दोनों के गानों की बात करें तो दबंग खान का गाना थोड़ा फीका पड़ गया है। रानू मंडल के गाने 'आशिकी में तेरी 2.0' ने बाजी मार ली है। रानू मंडल यूट्यूब की ट्रेंडिंग लिस्ट में अभी भी दूसरे नंबर पर चल रही हैं। जबकि सलमान का 'हुड़ हुड़ दबंग' गाना 9वें नंबर पर पहुंच गया है।
Recommended Video

टॉप ट्रेंडिंग के मामले में रानू आगे
बता दें रानू के नए गाने को अगले साल रिलीज होने वाली फिल्म 'हैप्पी हार्डी एंड हीर' में फीचर किया गया है। ये फिल्म जनवरी, 2020 में रिलीज होगी। हालांकि टॉप ट्रेंडिंग के मामले में बेशक रानू मंडल सलमान खान से आगे निकल गई हों, लेकिन व्यूज के मामले में सलमान खान ही आगे चल रहे हैं।

हुड़ हुड़ दबंग को मिले ज्यादा व्यूज
गाने के रिलीज होने के दो दिन में जहां हुड़ हुड़ दबंग को एक करोड़ से अधिक बार देखा गया है, वहीं आशिकी में तेरी को 57 लाख के करीब ही व्यूज मिल पाए हैं। सलमान की फिल्म दबंग-3 इस साल दिसबंर में रिलीज होगी।
-
Mumbai Pune Expressway पर फिर क्यों लगा भयंकर जाम? 5 किलोमीटर लंबी कतारें, घंटों फंसे रहे यात्री, देखें Video -
IMD Alert: मुंबई से पुणे तक पारा 34 के पार, उमस ने किया बेहाल, अगले 48 घंटों के मौसम का हाल, कब होगी बारिश? -
Mumbai News: मुंबई की अदालत में 'सास-बहू ड्रामा', नौकरी को लेकर हुए घरेलू विवाद में कोर्ट का अहम फैसला -
Mumbai Dabbawala Crisis: गैस की कमी ने 150 साल पुरानी 'अंगीठी' को ठंडा कर दिया, कमाई आधी रह गई-Oneindia Report -
Mumbai Traffic Jam: मुंबई के इस बिजी इलाके को मिलेगी ट्रैफिक जाम से राहत, ठाणे-बेलापुर रोड बनेगा सिग्नल फ्री -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला?












Click it and Unblock the Notifications