रानू मंडल ने अब गाया हिमेश का गाना 'आशिकी में तेरी', वीडियो हुआ वायरल
नई दिल्ली। रेलवे स्टेशन पर गाना गाते हुए रातोंरात सोशल मीडिया पर मशहूर हुई पश्चिम बंगाल की रानू मंडल ने हिमेश रेशमिया के साथ एक और गाना गाया है। फिल्म हैप्पी हार्डी एंड हीर के लिए उन्होंने हिमेश के 'आशिकी में तेरी, जाएगी जां मेरी' को फिर से गाया है। रिकॉर्डिंग का एक हिस्सा हिमेश ने इंस्टा पर शेयर किया है।
|
हिमेश के गाने को दी आवाज
शाहिद कपूर, करीना कपूर स्टारर '36 चाइना टाउन' में हिमेश रेशमिया ने 'आशिकी में तेरी, जाएगी जां मेरी' गाया था, जो काफी हिट भी रहा था। अब हैप्पी हार्डी एंड हीर में ये गाना फिर से सुनने को मिलेगा।
हिमेश की फिल्म में रानू के कई गाने
बीते हफ्ते भी हिमेश ने रानू की रिकॉर्डिंग का वीडियो शेयर किया था। उन्होंने फिल्म में गाना 'तेरी मेरी कहानी' गाना गाया है। हिमेश ने इंटरनेट से स्टार बनी रानू को कई गानों में मौका दिया है। उनकी रिकॉर्डिंग के दौरान का वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब देखा गया था।
VIDEO: रानू मंडल का हिमेश रेशमिया के साथ गाया पहला गाना रिलीज, कुछ ही घंटे में लाखों ने देखा
रातोंरात मशहूर हो गईं रानू
रानू पश्चिम बंगाल के राणाघाट की रहने वाली हैं। वहीं रेलवे स्टेशन पर गाने गाकर वो पेट भरती थीं। गाना सुनकर लोग दस-पांच रुपए उनको दे जाते थे, जिससे वो खाना ले लेती थीं। अतींद्र नाम के शख्स ने गाना गाते हुए वीडियो रिकॉर्ड करके सोशल मीडिया में पोस्ट कर दिया। वीडियो वायरल हुआ तो उनकी जिंदगी में बदलाव आया और वो आज फिल्म के लिए गा रही हैं।