रानी मुखर्जी की 'मर्दानी-2' का ट्रेलर रिलीज होते ही हुआ वायरल, यूजर्स बोले- धांसू है

नई दिल्ली। रानी मुखर्जी की आने वाली फिल्म 'मर्दानी 2' का ट्रेलर गुरुवार को रिलीज हो गया है। फिल्म में रानी मुखर्जी मुख्य किरदार में हैं। गुरुवार दोपहर को यूट्यूब पर ट्रेलर रिलीज होते ही वायरल हो गया। पहले एक घंटे में ही इसे एक लाख से ज्यादा लोगों ने देखा। वहीं सोशल मीडिया पर भी इसके बारे में खूब लिखा जा रहा है। ट्विटर फेसबुक पर मर्दानी 2 के ट्रेलर पर कई तरह के रिएक्शन आ रहे हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल रानी का रोल

सोशल मीडिया पर वायरल रानी का रोल

फिल्म में रानी फिर शिवानी शिवाजी रॉय के किरदार में नजर आ रही हैं, जो एक पुलिस अफसर हैं। ट्रेलर देखकर लग रहा है कि शिवानी के सामने एक 21 साल के खतरनाक सीरियल किलर को पकड़ने का टास्क है, जो शहर में आने वाली लड़कियों का किडनेप करके उनका रेप करता है और फिर उन्हें मार डालता है। 2 मिनट 19 सेकंड के ट्रेलर में फिल्‍म के विलेन बने साइको किलर की झलक नहीं दिखाई गई है। फिल्म में काफी एक्शन है। ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स उनकी खूब तारीफें कर रहे हैं। कई यूजर्स ने तो ये तक लिख दिया कि ये रानी की सबसे बढ़िया फिल्म साबित होगी।

पति आदित्य चोपड़ा हैं प्रोड्यूसर

'मर्दानी 2' को यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनाया गया है। फिल्म को रानी मुखर्जी के पति आदित्य चोपड़ा ने प्रोड्यूस किया है, जबकि इसे जिश्नू भट्टाचार्जी ने डायरेक्ट किया है। फिल्म अगले 13 दिसंबर को रिलीज होगी। इससे पहले इस फिल्म का टीजर रिलीज किया गया था, जिसे दर्शकों ने खूब प्यार दिया था।

2014 में रिलीज हुई थी 'मर्दानी'

2014 में रिलीज हुई थी 'मर्दानी'

रानी मुखर्जी की फिल्‍म 'मर्दानी' 2014 में रिलीज हुई थी। जिसमें रानी पुलिस अफसर बनी थीं, ये फिल्‍म दर्शकों को काफी पसंद आई थी। 5 साल बाद अब वो मर्दानी 2 के साथ आई हैं। पिछले कुछ सालों में रानी अपने परिवार के साथ ज्यादा बिजी रही हैं। बेटी होने के बाद तो रानी चुनिंदा फिल्‍में ही कर रही हैं। इससे पहले वो हिचकी में नजर आई थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+