ऋषि कपूर को थर्ड स्टेज कैंसर की खबर झूठी, भाई रणधीर कपूर ने बताया

नई दिल्ली। इन दिनों बॉलीवुड के चॉकलेटी स्टार कहे जाने वाले अभिनेता ऋषि कपूर की बीमारी को लेकर काफी कयास लगाए जा रहे हैं लेकिन बुधवार की शाम को अचानक जब लोगों के बीच ये कहा जाने लगा कि ऋषि कपूर थर्ड स्टेज के कैंसर से पीड़ित हैं और वो अपना इलाज कराने अमेरिका गए हैं तो उनके भाई रणधीर कपूर को इन सारी बातों पर विराम लगाने के लिए सामने आना पड़ा। अभिनेता रणधीर ने ई टाइम्स से बात करते हुए सारी बातों का खंडन किया है।

ऋषि कपूर थर्ड स्टेज के कैंसर से पीड़ित हैं?

ऋषि कपूर थर्ड स्टेज के कैंसर से पीड़ित हैं?

करिश्मा-करीना के पापा रणधीर कपूर ने कहा कि ऋषि को लेकर जो भी कहा जा रहा है, वो सिर्फ और सिर्फ कोरी अफवाए हैं, ऋषि के टेस्ट होने बाकी हैं, हमें अभी तक नहीं पता कि ऋषि को क्या तकलीफ है और वह किस प्रकार की बीमारी से पीड़ित हैं।

ऋषि को भी नहीं पता कि उसे क्या हुआ है?

ऋषि को भी नहीं पता कि उसे क्या हुआ है?

यहां तक कि ऋषि को भी नहीं पता कि उसे क्या हुआ है, अभी उसके मेडिकल टेस्ट्स होने की प्रक्रिया भी शुरु नहीं हुई है। लोग कैसे यह अंदाजा लगा रहे हैं कि उसे अडवांस स्टेज का कैंसर हो चुका है। ऋषि को शांति से सारे टेस्ट्स कराने दीजिए और उसके बाद जो भी रिज़ल्ट आएगा हम जरूर सबको इसकी जानकारी देंगे।

एक्टर ऋषि ने किया था ट्वीट

आपको बता दें कि शनिवार को अमेरिका रवाना होने से पहले एक्टर ऋषि ने ट्वीट किया था कि अभिनेता के तौर पर 45 साल से काम करते हुए मेरे शरीर ने काफी कुछ सहा है और अब इसे तुरंत ध्यान देने की जरूरत है। ऋषि कपूर के साथ उनकी पत्नी नीतू कपूर और बेटे रणबीर कपूर भी अमेरिका गए हैं।

ऋषि की मां कृष्णा राजकपूर का निधन

ऋषि की मां कृष्णा राजकपूर का निधन

उनके अमिरेका रवाना होने के एक दिन बाद ही ऋषि की मां कृष्णा राजकपूर का निधन हो गया, वह लंबे समय से बीमार चल रही थीं, अमेरिका में होने की वजह से ऋषि अपनी मां के अंतिम संस्कार में भी शामिल नहीं हो पाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+