भीमा कोरेगांव हिंसा: कांग्रेस ने पूछा, क्या मोदी जी अपने मंत्री के खिलाफ कार्रवाई करेंगे?

नई दिल्ली। भीमा कोरेगांव हिंसा में छानबीन कर रही पुलिस ने शुक्रवार को 5 लोगों को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार लोगों पर आरोप था कि वह पीएम मोदी का हत्या की योजना बना रहे थे। जिस पर मोदी सरकार के मंत्री रामदास अठावले सवाल खड़े कर दिए थे। अठावले के बयान के बाद बीजेपी कांग्रेस के निशाने पर आ गई है। कांग्रेसी प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि, अगर ऐक्टिविस्ट माओवादी हैं तो क्या मोदी जी रामदास अठावले के खिलाफ कार्रवाई करेंगी?

randeep

मीडिया से बात करते हुए सुरजेवाला ने कहा कि, केंद्रीय न्याय और सशक्तिकरण राज्य मंत्री रामदास अठावले ने साफ कहा कि भीमा कोरेगांव मामले में दलित ऐक्टिविस्ट्स को गिरफ्तार किया गया है यह अन्याय है। भीम कोरेगांव हिंसा से एल्गार परिषद का कोई संबंध नहीं है। उनका इस हिंसा से कोई संबंध नहीं पर बीजेपी सरकार इन्हें माओवादी कह रही है।

रणदीप सुरजेवाला ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि, अगर ऐक्टिविस्ट माओवादी हैं तो क्या मोदी जी रामदास अठावले के खिलाफ कार्रवाई करेंगे जो उनकी सरकार में एक मंत्री हैं? क्या फणनवीस सरकार यह साफ करेगी कि वह दलित ऐक्टिविस्ट्स के साथ अन्याय कर रही है

आपको बता दें कि भीमा कोरेगांव हिंसा के सिलसिले में पुणे पुलिस ने छापेमारी के बाद पांच लोगों को गिरफ्तार किया था। पुलिस को एक चिट्ठी हाथ लगी थी जिसमें इस बात का जिक्र था कि किस तरह से आज के मौजूदा माहौल में दलित समुदाय की भावनाओं को भड़काया जा सकता है। साथ ही इसमें राजीव गांधी की तरह पीएम मोदी की हत्या की साजिश की बात कही गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+