VIDEO: रणदीप सुरजेवाला की फिसली जुबान, द्रौपदी की जगह बोले 'सीता मैया का चीर हरण', BJP ने दिया ये जवाब

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रणदीप सुरजेवाला ने 10 जून को राज्यसभा चुनाव से पहले राजस्थान के उदयपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस की।

नई दिल्ली, 09 जून: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रणदीप सुरजेवाला ने 10 जून को राज्यसभा चुनाव से पहले राजस्थान के उदयपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान बीजेपी पर निशाना साधते हुए उनकी जुबान फिसल गई। द्रौपदी चीर हरण की जगह सीता मैया का चीर हरण बोल दिए। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रहा है।

Recommended Video

    Rajya Sabha Election 2022: रणदीप सुरजेवाला की फिसली जुबान | वनइंडिया हिंदी | #Politics
    रणदीप सुरजेवाला की फिसली जुबान

    सुरजेवाला ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि कल होने वाले चुनाव में प्रजातांत्रिक बहुमत की जीत होगी। प्रजातंत्र का चीर हरण करने वाले लोग जो धन बल, सत्ता बल, ईडी, इनकम टैक्स, सीबीआई के भरोसे यहां आए हैं, इससे पहले भी राज्यसभा के चुनावों में भाजपा के लोगों ने मुंह की खाई थी, इस बार भी मुंह की खाएगी।

    कल भाजपा का सच उजागर हो जाएगा

    उन्होंने कहा कि चुनाव में सच, बहुमत, संविधान, प्रजातंत्र, नैतिकता और कानून जीतेगा। झूठ का आवरण पहने लोग उसी तरह से प्रजातंत्र का चीर हरण करना चाहते हैं, जैसे पहले सीता मैया का चीर हरण हुआ था।
    लेकिन वे हार जाएंगे और उनका सच उजागर हो जाएगा।

    राम के अस्तित्व को नकार रही कांग्रेस

    बता दें कि वो दरअसल द्रौपदी की बात कर रहे थे, जिसे महाराज धृतराष्ट्र के दरबार में पांच पांडवों और पूरी सभा के सामने निर्वस्त्र कर दिया गया था। भाजपा ने सुरजेवाला की टिप्पणी की आलोचना करते हुए कहा कि कांग्रेस भगवान राम के अस्तित्व को नकार रही है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+