हाथी के शिकार पर भड़के रणदीप हुड्डा, VIDEO शेयर कर कही ये बात
हाथी के शिकार पर भड़के रणदीप हुड्डा, VIDEO शेयर कर कही ये बात
नई दिल्ली। अभिनेता रणदीप हुड्डा ने एक वीडियो अपने ट्विटर पर शेयर किया है। इसमें कुछ लोग एक हाथी का शिकार करते दिख रहे हैं। हाथी पर गोली चलाते लोगों का वीडियो शेयर रणदीप ने इस पर गुस्से का इजहार करते हुए इन लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। बुधवार को रणदीप ने ये वीडियो शेयर किया। इस वीडियो को क्रिकेटर हरभजन सिंह और कई दूसरे लोगों ने भी रीट्वीट किया है।

कार्रवाई की मांग
वीडियो में गाड़ी में बैठे लोग हाथी को गोली से निशाना बनाते दिख रहे हैं। वीडियो में हाथी इनसे भागकर बचता दिख रहा है। रणदीप ने इसको लेकर ट्विटर पर कर्नाटक वन विभाग को टैग करते हुए शिकायत दर्ज कराई और हमलावरों को सजा देने की मांग की है। रणदीप ने लिखा है कि क्या ये कोई मजाक है, क्या सिर्फ मजे लिए गोली चलाई जा रही है। इस पर तुरंत कार्रवाई हो।
कार्रवाई पर कही ये बात
रणदीप के ट्वीट के बाद इस पर एक्शन हुआ। बांदीपुर के फील्ड डायरेक्टर टी. बालाचंन्द्र ने कहा कि गोली चलाने वाले कर्मचारी को निष्कासित कर दिया गया है और घटना का विडियो बनाने वाले दूसरे कर्मचारी पर इंटरनल इंक्वायरी चल रही है। उन्होंने ये भी स्पष्ट किया कि गोली बैरीकेड को लगी थी हाथी को नहीं।
रणदीप ने इस पर लिखा, मैं बांदीपुर के फिल्ड डायरेक्टर टी. बालाचंन्द्र से बहुत ही ज्यादा इंम्प्रेस हूं। दोनों आरोपियों के खिलाफ उठाए गए सख्त कदमों की सराहना करता हूं। ये सीधा संदेश है ऐसे असंवेदनशील प्राणियों के नाम। वन्य जीवों के खिलाफ ऐसा बर्ताव कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

कई दूसरे सितारों मे किया कमेंट
रणदीप हुड्डा के शेयर किए वीडियो पर हरभजन सिंह और कई सितारों ने भी प्रतिक्रिया दी। काम की बात की जाए तो रणदीप हाल ही में रणदीप लव आज कल 2 में नजर आए थे। इस साल सलमान खान के साथ 'राधे' में स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। इसके अलावा इसी साल 'एक्सट्र्रेक्शन' में भी वो दिखेंगे।












Click it and Unblock the Notifications