रणबीर-आलिया की सगाई की खबर पर अंकल रणधीर कपूर ने दिया बड़ा बयान, जानिए क्या कहा?

No Ranbir Kapoor and Alia Bhatt engagement on Ranthambore trip says Uncle Randhir:आज सुबह से चारों ओर एक्टर रणबीर कपूर और अभिनेत्री आलिया भट्ट की सगाई की बातें हो रही हैं क्योंकि दोनों का परिवार इस वक्त राजस्थान के रणथम्भोर में एकत्रित है और यही नहीं कई फिल्मी सितारों ने वहां डेरा डाला हुआ है इसलिए इस बात ने जोर पकड़ लिया कि न्यूईयर में रणबीर-आलिया फैंस को सगाई करके बड़ा सरप्राइज देने जा रहे हैं।

 रणबीर-आलिया नहीं कर रहे हैं सगाई: रणधीर कपूर

रणबीर-आलिया नहीं कर रहे हैं सगाई: रणधीर कपूर

लेकिन रणबीर कपूर के अंकल रणधीर कपूर ने इन सभी बातों से इंकार कर दिया है, उन्होंने कहा कि इस खबर में कोई दम नहीं है, अगर रणबीर और आलिया की सगाई होने वाली होती तो मैं और परिवार के बाकी लोग भी तो वहां होते ना, ऐसे कैसे सगाई हो जाएगी। रणबीर-आलिया, नीतू वहां केवल नए साल की छुट्टियां मनाने के लिए गए हैं और इसके अलावा कोई और बात नहीं है। खैर आलिया-नीतू और रणबीर की ओर से इस बारे में कोई बयान सामने नहीं आया है।

अभी तो मैं सिर्फ 25 साल की हूं: आलिया भट्ट

अभी तो मैं सिर्फ 25 साल की हूं: आलिया भट्ट

वैसे इसमें कोई शक नहीं की रणबीर-आलिया के एक होने का इंतजार उनके फैंस बेसब्री से कर रहे हैं इसलिए जब भी दोनों को परिवार वालों के साथ देखा जाता है तो इस तरही की बातें होने लगती है। वैसे आपको बता दें कि 'पिंकविला' को दिए गए इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने कहा कि चारों ओर मेरी शादी की बातें हो रही हैं, हर कोई जानना चाहता है कि मैं कब सात फेरे लेने वाली हूं लेकिन अभी तो मैं सिर्फ 25 साल की हूं, ऐसे में क्या इस उम्र में शादी करना जल्दबाजी नहीं होगी।

...तो रणबीर कर लेते आलिया से इसी साल शादी

...तो रणबीर कर लेते आलिया से इसी साल शादी

वैसे जहां आलिया ने शादी ना करने के पीछे अपनी कम उम्र का हवाला दिया है तो वहीं आपको ये भी बता दें कि उनके Boy Friend रणबीर कपूर की उम्र 38 साल की है, जो कि शादी के लिहाज से कम नहीं है।जबकि रणबीर कपूर ने अपने हालिया इंटरव्यू में कहा था कि अगर कोरोना काल नहीं होता तो वो और आलिया इसी साल शादी कर लेते।

'दोनों के परिवार वाले इस रिश्ते पर मुहर लगा चुके हैं'

'दोनों के परिवार वाले इस रिश्ते पर मुहर लगा चुके हैं'

फिलहाल ऐसी चर्चाएं हैं कि ये जोड़ा अगले साल विवाह बंधन में बंध जाएगा, दोनों के परिवार वाले इस रिश्ते पर मुहर लगा चुके हैं, किसी को कोई एतराज नहीं है, रणबीर के पापा दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर भी आलिया को स्वीकार कर चुके थे ऐसे में रणबीर-आलिया को अब बस शादी की रस्मों के जरिए औपचारिकताएं पूरी करनी बाकी है।

'ब्रह्मास्त्र' फिल्म

वैसे वर्क फ्रंट की बात करें तो आलिया-रणबीर दोनों 'ब्रह्मास्त्र' फिल्म को लेकर चर्चा में हैं, फिल्म में सदी के महानायक अमिताभ बच्चन भी नजर आएंगे। तो वहीं आलिया भट्ट संजय लीला भंसाली की बहुप्रतिक्षित फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' में माफिया डॉन के रूप में नजर दिखाई पड़ेंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+