ऋषि कपूर के बर्थडे पर क्या रणबीर-आलिया ने रचाई गुपचुप शादी! क्या है तस्वीर का सच

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की एक तस्वीर तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इसमें रणबीर और आलिया दुल्हा-दुल्हन की ड्रेस में नजर आ रहे हैं। तस्वीर के साथ दावा किया जा रहा है कि रणबीर और आलिया ने शादी कर ली है। दावा है कि 4 सितंबर को ऋषि कपूर के बर्थडे के मौके पर दोनों ने बेहद सादगी के एक कार्यक्रम में शादी कर ली। इसे लोग सोशल मीडिया पर खूब शेयर कर रहे हैं लेकिन आपको बता दें कि तस्वीर की सच्चाई वो नहीं है जो बताई जा रही है।

 एडिट कर बनाई गई है फोटो

एडिट कर बनाई गई है फोटो

ये फोटो किसी ने एडिट कर इस तरह से तैयार किया है कि बिल्कुल दोनों के जयमाल के वक्त का लग रहा है। दरअसल, आलिया ने हाल ही में कपड़ों के एक फैशन ब्रांड के लिए दुल्हन की ड्रेस पहनी थी। हालांकि इस एड में रणबीर नहीं एक दूसरा मॉडल था। फोटो में मॉडल की जगह रणबीर का चेहरा लगा दिया गया और कह दिया गया कि दोनों ने शादी कर ली।

फैन देने लगे बधाई

फैन देने लगे बधाई

रणबीर और आलिया को शायद ये खबर तक ना हो। वहीं सोशल मीडिया पर यूजर्स उनको शादी की बधाई देने में लगे हुए हैं। कई यूजर्स ने दोनों को बधाई दी है तो कुछ ने चुपचाप शादी पर अपनी नाराजगी तक जता दी है। वहीं कुछ लोग कमेंट कर फोटो की सच्चाई पूछ रहे हैं।

दोनों के बीच प्रेम की है लंबे समय से चर्चा

दोनों के बीच प्रेम की है लंबे समय से चर्चा

रणबीर कपूर और आलिया भट्टे के बीच अफेयर को लेकर काफी वक्त से बॉलीवुड के गलियारों में चर्चा है। इस तरह की बातें भी कई बार सामने आई हैं कि दोनों शादी करने की सोच रहे हैं। आलिया को कई दफा रणबीर की मम्मी नीतू के साथ भी देखा गया है। आमतौर किसी इवेंट में दोनों साथ ही दिखते हैं। ऐसे में जब दोनों की शादी की तस्वीर वायरल हुई तो बहुत से लोग इस पर यकीन भी कर लिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+