ऋषि कपूर के निधन के बाद मां के साथ पिलर की तरह खड़े हैं रणबीर-रिद्धिमा, बेटी ने शेयर किया ये मैसेज
मुंबई। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर अब इस दुनिया में नहीं हैं। उनका अचानक से जाना परिवार और फैंस के लिए एक बड़ा झटका है। उनके निधन के बाद से उनकी बेटी रिद्धिमा कपूर भी मुंबई में ही हैं। रिद्धिमा अपने पिता को काफी याद कर रही हैं कि और सोशल मीडिया पर पुरानी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। अब उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पॉजिटिव नोट भी शेयर किया है। रिद्धिमा ने ये नोट इंस्टाग्राम स्टोरीज पर पोस्ट किया है।
Recommended Video

पिता के अंतिम दर्शनों के लिए मुंबई नहीं आ पाई थीं रिद्धिमा
इसमें रिद्धिमा कपूर अपने भाई रणबीर कपूर और मां नीतू कपूर के साथ दिखाई दे रही हैं। इसके साथ ही इसके ऊपर कैप्शन में लिखा है, 'Got your back Ma #yourpillars' बता दें पिता के निधन के बाद से ही रणबीर और रिद्धिमा दोनों अपनी मां के साथ हैं। वहीं जब ऋषि कपूर का निधन हुआ था, तब उनकी बेटी रद्धिमा दिल्ली में थीं और पिता के अंतिम दर्शनों के लिए मुंबई नहीं आ पाई थीं। देशभर में कोविड-19 संक्रमण के चलते लगाए गए लॉकडाउन के कारण उड़ान सेवा प्रतिबंधित है, जिसके चलते वह मुंबई नहीं आ पाई थीं।

इससे पहले लिखा था इमोशनल नोट
इससे पहले रिद्धिमा ने अपने पिता के लिए इंस्टाग्राम पर एक नोट शेयर किया था। साथ ही उन्होंने एक तस्वीर भी शेयर की। इस तस्वीर में रिद्धिमा अपने पिता ऋषि कपूर के साथ दिखाई दे रही हैं। अपने नोट में रिद्धिमा ने लिखा था, 'पापा आई लव यू। मैं हमेशा आपसे प्यार करती रहूंगी- भगवान मेरे मजबूत योद्धा की आत्मा को शांति प्रदान करे। मैं हर दिन आपको याद करूंगी, मैं आपके वीडियो कॉल हमेशा याद करूंगी! जब तक हम फिर नहीं मिलते पापा आई लव यू।'

कई पुरानी तस्वीरें भी शेयर कीं
रिद्धिमा सड़क के रास्ते मुंबई पहुंची थीं। साथ में उनके पति भारत साहनी और बेटी समारा भी थे। लॉकडाउन की वजह से ऋषि कपूर की अंतिम विदाई में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, नीतू कपूर समेत 24 लोग रहे, अपने अंतिम समय में ऋषि के साथ उनकी पत्नी नीतू और बेटे रणबीर कपूर ही थे। रिद्धिमा ने सोशल मीडिया पर अपने पिता की पुरानी तस्वीरें भी शेयर कीं, इन दो ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीरों को उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर शेयर किया। एक तस्वीर में ऋषि कपूर अपनी पत्नी नीतू कपूर के साथ हैं, तो दूसरी तस्वीर में वह अपनी मां कृष्णा राज कपूर के साथ डांस करते दिख रहे हैं।

'अपने सबसे फेवरेट इंसान से फिर से मिल गए'
कृष्णा राज कपूर वाली तस्वीर के नीचे रिद्धिमा कपूर ने कैप्शन में लिखा था, 'अपने सबसे फेवरेट इंसान से फिर से मिल गए।' इससे पहले भी रिद्धिमा ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था 'पापा मैं आपको अभी से बहुत मिस कर रही हूं वापस आ जाओ ना।'

रिद्दिमा की शादी बिजनेस मैन भारत साहनी से हुई
गौरतलब है कि ऋषि कपूर ने बॉलीवुड अभिनेत्री नीतू सिंह से शादी की थी, दोनों ने एक दूसरे को करीब 5 सालों तक डेट किया। इसके बाद दोनों शादी के बंधन में बंध गए। ऋषि कपूर के दो बच्चे हैं। रणबीर कपूर और रिद्धिमा कपूर, रिद्धिमा की शादी बिजनेस मैन भारत साहनी से हुई है।












Click it and Unblock the Notifications