Ramnavmi violence Updates: सिलीगुड़ी के कवाखाली इलाके में संदिग्ध देसी बम मिला, जानें हर अपडेट
पश्चिम बंगाल और बिहार में रामनवमी शोभायात्रा के दौरान शुरू हुआ हिंसक घटनाओं का दौर पिछले कुछ दिनों से जारी है। ऐसे में दोनों राज्यों में प्रशासन पूरी तरह अलर्ट पर है।

Ramnavmi violence Live Updates: भारत के दो राज्यों पश्चिम बंगाल और बिहार में रामनवमी के दिन शुरू हुई हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। बिहार और बंगाल दोनों राज्यों में पत्थरबाजी, आगजनी, बमबाजी जैसी हिंसक घटनाएं हो रही हैं। बिहार के सासाराम, नालंदा, रोहताह, बिहारशरीफ, मुजफ्फरपुर समेत कुछ जिलोंं में रामनवमी जुलूस के दौरान हिंसक घटनाएं हुई थीं। अब तक 109 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं पश्चिम बंगाल के हावड़ा के शिबपुर और उत्तरी दिनाजपुर के डालखोला में रामनवमी पर निकाली गई शोभायात्रा के दौरान दो गुटों के बीच हुई मारपीट और पथराव की घटनाएं हुई थी। इस दौरान उपद्रवियों ने कई गाड़ियों में आग लगी दी थी।
बिहार-बंगाल की हिंसा पर हर अपडेट के लिए यहां बनें रहिए...
LIVE Feed
पश्चिम बंगाल: सिलीगुड़ी के कवाखाली इलाके में संदिग्ध देसी बम मिला
पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी के कवाखाली इलाके में संदिग्ध देसी बम मिला है। बम डिस्पोजल स्क्वायड और भारी पुलिस बल और दमकल कर्मी मौके पर मौजूद हैं।
नालंदा में क्या है स्थिति? जिलाअधिकारी ने बताया ?
नालंदा के जिलाधिकारी में शशांक शुभंकर ने कहा, शहर की स्थिति सामान्य है, कोई बड़ी घटना नहीं हुई है। सभी दुकाने धीरे-धीरे खुल रही है। लोग भी बाहर निकल रहे हैं। हम 144 के बोर्डर पर सुरक्षा कड़ी करके रखी है। जरूरत पर बाहर निकलने वालों को रोका नहीं जा रहा है। संवाद के माध्यम से लोगों को जागरुक किया जा रहा है।
बिहार हिंसा: विपक्ष ने पटना में विधासभा के बाहर किया विरोध प्रदर्शन
बिहार में रामनवमी की शोभायात्रा के दौरान हुए पथराव को लेकर विपक्ष ने पटना में विधासभा के बाहर विरोध प्रदर्शन किया।
पश्चिम बंगाल: भाजपा विधायक ने राज्यपाल और केंद्रीय गृह मंत्री को लिखी चिट्ठी
पश्चिम बंगाल: Pursurah के भाजपा विधायक हुगली बिमन घोष ने रामनवमी से संबंधित घटनाओं को लेकर राज्यपाल और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को दो अलग-अलग पत्र लिखे हैं। जिसमें उन्होंने केंद्रीय बलों की तैनाती की मांग की है।
ससासाराम में फिर से बम धमाके की खबर आई सामने
बिहार: रोहतास के ससासाराम में एक फिर एक बम धमाके की खबर सामने आई है। स्टेशन हाउस ऑफिसर संतोष कुमार ने बताया, "हमें लोगों द्वारा बताया गया कि किसी चीज़ की आवाज़ आई है। घटना स्थल पर पहुंचने पर पता चला कि वहां पटाखा जैसी कुछ आवाज़ आई थी। इसके अतिरिक्त कुछ विशेष बात नहीं है।"
बीजेपी जब भी रैली करती है तो हिंसा और आगजनी होती है। आज भी दिलीप घोष की अगुवाई में बीजेपी की रैली के दौरान भी यही हुआ। यह उनकी परंपरा बन गई है। यह पूरी घटना दिलीप घोष की पूर्व नियोजित थी। हमारी पार्टी भाजपा के इस कृत्य की पूरी तरह से निंदा करती है। भाजपा शासन में सांप्रदायिक दंगे बढ़े हैं: शशि पांजा, पश्चिम बंगाल की मंत्री
Recommended Video

Nitish Kumar ने किया 5 लाख मुआवजे का ऐलान, Bihar के हालात पर अफसरों की लगी क्लास | वनइंडिया हिंदी












Click it and Unblock the Notifications