क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

हेमंत करकरे से जुड़े बयान पर प्रज्ञा के बचाव में आए रामदेव, बोले- उनपर जो बीती है वो भी तो देखो

Google Oneindia News

नई दिल्ली। योग गुरु बाबा रामदेव ने शहीद हेमंत करकरे के खिलाफ बयान देकर घिरीं साध्वी प्रज्ञा का बचाव किया है। उन्होंने कहा कि प्रज्ञा के साथ अन्याय हुआ है। किसी को सिर्फ शक के आधार पर गिरफ्तार करके बुरी तरह प्रताड़ित करना ठीक नहीं है। रामदेव से जब हेमंत करकरे पर प्रज्ञा की टिप्पणी के बारे में पूछा गया तो वे बोले कि प्रज्ञा ठाकुर और उनके साथियों को जब गिरफ्तार किया गया था तब जेल के भीतर उन्हें बुरी तरह से प्रताड़ित किया गया था।

प्रज्ञा पर जो बीती उसे भी देखे मीडिया

प्रज्ञा पर जो बीती उसे भी देखे मीडिया

रामदेव ने कहा कि प्रज्ञा के साथ जेल में बहुत अधिक ज्यादती हुई। उन्हें बुरी तरह प्रताड़ित किया गया। मीडिया को दोनों पक्षा को देखना चाहिए। साध्वी प्रज्ञा ने जो कहा मीडिया उसे तो देखे ही लेकिन साथ ही उनपर जो बीती उसे भी देखें कि उन्होंने क्या कुछ बर्दाश्त किया है।

साध्वी प्रज्ञा ने शहीद हेमंत करकरे को लेकर दिया था ये बयान

साध्वी प्रज्ञा ने शहीद हेमंत करकरे को लेकर दिया था ये बयान

प्रज्ञा ने कहा था कि 'हेमंत करकरे ने मुझे मालेगांव ब्लास्ट को लेकर बहुत अधिक परेशान किया था तब मैंने उसे श्राप दिया था कि तेरा सर्वनाश होगा। इस सब के तीन महीने बाद ही हेमंत करकरे का देहांत हो गया।' प्रज्ञा अपने बयान के चलते सोशल मीडिया पर बुरी तरह से ट्रोल की जा रही है।

साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के बहाने बची हुई साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के बहाने बची हुई "जंग" जीतेगी बीजेपी?

जमानत पर हैं साध्वी प्रज्ञा

जमानत पर हैं साध्वी प्रज्ञा

मालेगांव ब्लास्ट में आरोपी करार दी गईं साध्वी प्रज्ञा ठाकुर जमानत पर हैं। ऐसे में उन्हें भोपाल से टिकट दिए जाने का कारण बीजेपी भी विपक्ष और आम जनता के निशाने पर आ रही है। लोकसभा चुनाव का टिकट मिलने के बाद से प्रज्ञा लगातार विवादित बयान दे रही हैं। हाल ही में उन्होंने भोपाल सीट पर कांग्रेस के उम्मीदवार दिग्विजय सिंह को महिषासुर बता दिया था और खुद को महिषासुर वर्धनी।

यह भी पढ़ें- जानिए बिहार की आरा लोकसभा सीट के बारे में विस्तार से

Comments
English summary
ramdev supports sadhvi pragya for her statement over hemant karkare
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X