रामायण की स्टारकास्ट को हॉट फोटोशूट का आया था ऑफर, राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल का खुलासा
नई दिल्ली। 1987 में दूरदर्शन पर प्रसारित होने वाले धारावाहिक 'रामायण' की स्टारकास्ट टीवी पर कपिल शर्मा शो में नजर आने वाले हैं। शो का प्रोमो में स्टारकास्ट ने कई खुलासे किए हैं। सीरियल में राम का किरदार निभाने वाले अरूण गोविल ने बताया है कि लोग इस किरदार की वजह से उनका बहुत सम्मान करते थे तो वहीं उनको हॉट फोटोशूट के ऑफर भी उन दिनों में आए थे और इसके लिए भारी रकम भी ऑफर हुई थी।
Recommended Video

33 साल बाद सितारे साथ
रामायण में राम बने अरूण गोविल लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले सुनील लहरी और सीता का किरदार निभाने वाली दीपिका फिर अन्य किसी शो में साथ नजर नहीं आए। अब 33 साल बाद वो कपिल शर्मा शो में साथ दिखेंगे। अब 71 साल के हो चुके अरुण गोविल ने बताया, जब हम रामायण की शूटिंग कर रहे थे, तो कई मैगजीन्स ने हॉट फोटोशूट के लिए मुझसे और अन्य सदस्यों से संपर्क किया था. वो इसके लिए इतने डेस्परेट थे कि वो इस फोटोशूट के लिए हमें मोटी रकम तक देने को तैयार थे। हम में से किसी ने भी उनके इस ऑफर को स्वीकार नहीं किया और हमें पता था कि हमारे दर्शक हमारे ऊपर विश्वास करते हैं। हम पैसों के लिए उनका विश्वास नहीं तोड़ सकते थे।
लोग रास्ते में करने लगते थे प्रणाम
अरुण गोविल ने बताया कि एक बार जब वह अपनी पत्नी के साथ मॉरीशस में थे और सड़क पार कर रहे थे तो कुछ लोगों ने उन्हें पहचान लिया कि वह 'रामायण' वाले श्रीराम हैं। बस फिर क्या था उन्होंने अपनी गाड़ियां रोक दीं और बीच सड़क पर ही साष्टांग दंडवत प्रणाम किया। उन्होंने बताया कि जब हमें तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने उन्हें सम्मानित करने के लिए बुलाया तो हमें अंदाजा हुआ कि हम काफी लोकप्रिय हो गए हैं।

7 मार्च को आएगा शो
'रामायण' में सीता का रोल अदा करने वाली दीपिका ने बताया कि कोई भी उन्हें देखकर हैलो या हाय नहीं कहता था बल्कि सीता जी या सीता मां कहकर बुलाते थे। द कपिल शर्मा शो के इस एपिसोड का प्रसारण 7 मार्च की रात को किया जाएगा। बता दें कि दीपिका बाद में राजनीति में भी सक्रिय रही थीं। फिलहाल ये सभी सितारे फिल्म और टीवी से दूर ही हैं।












Click it and Unblock the Notifications