'रामायण' के दर्शकों के लिए झटका, इस मशहूर किरदार का हुआ निधन

नई दिल्ली, 16 जून: कोरोना संक्रमण फैलने के बाद जब पिछली साल केंद्र सरकार ने लॉकडाउन का ऐलान किया, तो टीवी पर रामायण का प्रसारण फिर से शुरू हुआ। इसके बाद बहुत ही कम वक्त में इस टीवी सीरियल ने दर्शकों के मन में काफी अच्छी जगह बना ली। अब इससे जुड़ी एक बुरी खबर आई है, जहां आर्य सुमंत का मशहूर किरदार निभाने वाले दिग्गज एक्टर चंद्रशेखर वैद्य का निधन हो गया।

पिछले हफ्ते अस्पताल से आए थे घर

पिछले हफ्ते अस्पताल से आए थे घर

जानकारी के मुताबिक चंद्रशेखर अपने मुंबई स्थित घर पर थे। वैसे तो उन्हें कोई गंभीर बीमारी नहीं थी, लेकिन थोड़ी बहुत उम्र संबंधित दिक्कतें जरूर थीं। जिस वजह से 97 साल की उम्र में बुधवार सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। बीते हफ्ते तबीयत खराब होने पर उनको अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, लेकिन एक ही दिन बाद डॉक्टरों ने उन्हें डिस्चार्ज कर दिया। उनके निधन की खबर मिलते ही बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की बड़ी हस्तियों ने ट्वीट कर दुख व्यक्त किया।

नींद में ही चल बसे

नींद में ही चल बसे

ईटाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक चंद्रशेखर के बेटे अशोक ने बताया कि उनके पिता पिछले हफ्ते गुरुवार को एक दिन के लिए अस्पताल में भर्ती हुए थे। उसके बाद उनको घर लाया गया, जहां पर उनकी हालत एकदम ठीक थी। 15 जून को खाना खाकर वो सोए, उस वक्त उनको स्वास्थ्य संबंधित कोई दिक्कत नहीं थी। इसके बाद 16 जून सुबह 7 बजे उनका निधन हो गया। अशोक के मुताबिक उनके पिता नींद में ही इस दुनिया से चल बसे। बुधवार शाम को विले पार्ले के पवन हंस में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

ऐसा रहा करियर

ऐसा रहा करियर

करियर की बात करें तो चंद्रशेखर ने 50-60 के दशक में कई फिल्मों और टीवी शोज में काम किया। इसके बाद रामानंद सागर की रामायण में उन्हें सुमंत के किरदार का ऑफर मिला। इसी रोल ने उनकी किस्मत बदल दी और उनको काफी पहचान मिली। एक इंटरव्यू के दौरान चंद्रशेखर ने बताया था कि उनकी निजी जिंदगी में काफी ज्यादा संघर्ष रहे हैं। वो पढ़ना चाहते थे, लेकिन घर वालों ने 13 साल की उम्र में उनकी शादी कर दी। किसी तरह उन्होंने 7वीं तक की पढ़ाई पूरी की, फिर एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+