सोशल मीडिया पर फैली टीवी के 'रावण' के मौत की अफवाह, परिवार ने सामने आकर दिया बयान
नई दिल्ली: लॉकडाउन के ऐलान के बाद दर्शकों की डिमांड पर दूरदर्शन पर रामायण का प्रसारण फिर से शुरू हुआ। इस दौरान दर्शकों ने इसे खूब पसंद किया और इस प्रोग्राम ने टीआरपी के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। इस बार रावण का किरदार निभाने वाले अरविंद त्रिवेदी को खूब पसंद किया गया। वहीं कुछ दिनों से अरविंद त्रिवेदी के निधन की अफवाह सोशल मीडिया पर फैल रही है। जिस पर उनके परिवार वालों ने सफाई दी है।

जिंदा हैं लंकेश
त्रिवेदी की निधन की खबरों का उनके परिवार ने खंडन किया है। उनके भतीजे कौस्तुभ ने ट्वीट करते हुए लिखा कि मेरे अंकल अरविंद त्रिवेदी लंकेश पूरी तरह से ठीक और सुरक्षित हैं। ऐसे में उनकी मौत की अफवाह ना फैलाएं। अब इस खबर को आप फैलाएं। वहीं अरविंद त्रिवेदी के नाम से चल रहे ट्विटर अकाउंट ने पोस्ट करते हुए लिखा कि प्रिय सर्वजन, लंकेश पूरी तरह ठीक हैं और सुरक्षित हैं। अनुरोध है कि फर्जी खबरें फैलाना बंद करें और कृपया उनके सकुशल होने की खबर फैलाएं। धन्यवाद। अरविंद त्रिवेदी के परिवार ने अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं की है कि ये उनके द्वारा बनाया गया अकाउंट है या फिर फर्जी।
Dear all my uncle Arvind Trivedi lankesh is all good and safe. Stop spreading fake news it is request. Now please spread this. Thanks pic.twitter.com/XvmGnCPNy5
— Kaustubh b trivedi (@KaustubhbB) May 3, 2020
रामायण ने तोड़े सारे रिकॉर्ड
बता दें कि रामायण धारावाहिक हिंदी ग्रंथ रामायण पर आधारित है, जिसमे भगवान राम के जीवन यात्रा को दिखाया गया है। इस धारावाहिक में भगवान राम के बचपन से लेकर, वनवास, रावण के वध तक की यात्रा को दिखाया गया है। किस तरह से भगवान राम रावण का वध करके सीता माता को लेकर वापस अयोध्या लौटते हैं, इस खूबसूरत यात्रा को इस टीवी सीरियल के माध्यम से दिखाया गया है। रामायण टीवी सीरियल के कुल 78 एपिसोड हैं, जिसे रामानंद सागर ने वाल्मिकी रामायण और तुलसीदार द्वारा रामचरित मानस के आधार पर बनाया था। 16 अप्रैल 2020 को रामायण ने टीवी की दुनिया में नया रिकॉर्ड बनाया। इस दिन कुल 7.7 करोड़ लोगों ने रामायण को टीवी पर देखा।

लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुआ था नाम
रामायण टीवी सीरियल को पहली बार 25 जनवरी 1987 को टीवी पर प्रसारित किया गया था जोकि एक वर्ष से भी अधिक समय तक चला और इसका आखिरी एपिसोड 31 जुलाई 1988 को टीवी पर प्रसारित किया। इस सीरियल को हर रविवार को सुबह 9.30 बजे प्रसारित किया जाता था। जून 2003 तक रामायण सीरियल का नाम पौराणिक धारावाहिक के तौर पर दुनिया में सबसे ज्यादा देखे जाने वाले सीरियल के तौर पर लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज था।
-
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच लगातार गिर रहे सोने के भाव, अब 10 ग्राम की इतनी रह गई है कीमत, नए रेट -
Aaj Ka Chandi ka Bhav: अमेरिका-ईरान जंग के बीच चांदी धड़ाम! ₹38,000 सस्ती, आपके शहर का लेटेस्ट Silver Rate -
शुरू होने से पहले ही बंद होगा IPL? कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला, BCCI की उड़ गई नींद -
'वो मर्द शादीशुदा था, मैं उसके प्यार में पागल थी', फिर मिला ऐसा दर्द, 83 की उम्र में कुंवारी हैं ये एक्ट्रेस -
UGC के नए नियमों पर आज फैसले की घड़ी! केंद्र सरकार सुप्रीम कोर्ट में देगी सफाई -
PNG Connection: गैस संकट के बीच सबसे बड़ी गुड न्यूज! सिर्फ 24 घंटे में खत्म होगी किल्लत, सरकार ने उठाया ये कदम -
Kangana Ranaut: 'कंगना-चखना सब चटनी है', मंडी सांसद पर भड़के ये दिग्गज नेता, कहा-'पर्सनल कमेंट पड़ेगा भारी' -
Iran US War: 'खुद भी डूबेंगे सनम तुम्हें भी ले डूबेंगे', ट्रंप पर भड़के बक्शी, कहा- Trump ने जनता से झूठ बोला -
LPG Update: कितने दिन का बचा है गैस सिलेंडर का स्टॉक? LPG और PNG कनेक्शन पर अब आया मोदी सरकार का बड़ा बयान -
Gujarat UCC: मुस्लिम महिलाओं को हलाला से आजादी, दूसरी शादी पर 7 साल जेल! लिव-इन तक पर सख्त नियम, 5 बड़े फैसले -
Irani Nepo Kids: अमेरिका में मौज कर रहे ईरानी नेताओं-कमांडरों के बच्चे, जनता को गजब मूर्ख बनाया, देखें लिस्ट -
Mamta Kulkarni: क्या साध्वी बनने का नाटक कर रही थीं ममता कुलकर्णी? अब गोवा में कर रहीं ऐसा काम, लोग हुए हैरान












Click it and Unblock the Notifications