चंद्रबाबू नायडू के छोटे भाई राममूर्ति का 72 साल की उम्र में निधन, लंबी बीमारी के चलते वेंटिलेटर पर थे
Ramamurthy Naidu: आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू के छोटे भाई राममूर्ति नायडू का 72 साल की उम्र में निधन हो गया। राममूर्ति नायडू पिछले तीन दिन से हृदय-श्वसन संबंधी समस्याओं के कारण वेंटिलेटर पर थे। उन्होंने शनिवार 16 नवंबर को हैदराबाद के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, चंद्रबाबू नायडू के छोटे भाई राममूर्ति नायडू को 14 नवंबर की रात 8 बजे कार्डियक अरेस्ट के बाद हैदराबाद के गाचीबोवली स्थित एआईजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल के अनुसार, 16 नवंबर को दोपहर 12.45 बजे उनकी मृत्यु हो गई। बता दें, राममूर्ति नायडू काअंतिम संस्कार रविवार 17 नवंबर को नरवरिपल्ले गांव में होगा।

राममूर्ति नायडू 1994 से 1999 तक चंद्रगिरी निर्वाचन क्षेत्र से तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) के विधायक रहे थे। उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान पार्टी की जमीन स्तर पर उपस्थिति को मजबूत करने में सक्रिय भूमिका निभाई। वे अभिनेता और फिल्म निर्माता नारा रोहित के पिता हैं, जो न्यूयॉर्क फिल्म अकादमी के पूर्व छात्र हैं।
राममूर्ति के निधन पर विभिन्न दलों के नेताओं ने शोक व्यक्त किया। वहीं, दूसरी तरफ भाई के निधन की खबर मिलते ही मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू दिल्ली से हैदराबाद के लिए रवाना हो गए। राममूर्ति नायडू का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए नरवरिपल्ले में उनके पैतृक आवास पर रखा जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications