Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Ramabai Ambedkar Jayanti: कौन थीं रमाबाई, जिन्होंने भीमा को बनाया डॉ. अंबेडकर? जानिए अनसुनी बातें

Ramabai Ambedkar Jayanti: कहते हैं एक सफल आदमी के पीछे एक महिला का हाथ होता है...इस बात को पूरी तरह से चरितार्थ किया संविधान निर्माता बाबा भीमराव अंबेडकर की पत्नी रमाबाई अंबेडकर ने, जिनका जन्म 7 फरवरी 1998 को एक गरीब दलित परिवार में हुआ था। उन्हें लोग रमाई या मां रमा के भी नाम से जाना जाता है।

Ramabai Ambedkar Jayanti:

आज उनकी जंयती पर हम जानते हैं उनसे जुड़ी खास बातें, जिनके बारे में ज्यादा कुछ लोगों को पता नहीं है...

  • साल 1906 में डॉक्टर अंबेडर की रमाबाई के साथ शादी हुई थी, आपको जानकर अचरज होगा कि वो उम्र में भीमराव से बड़ी थीं, कहते हैं कि इनकी शादी सब्जी बाजार कराई गई थी।
  • रमाबाई का जन्म 1989 में महाराष्ट्र में हुआ था, उनके पिता का नाम भीकू और माता का नाम रुक्मणि था, उनके पिता मछली बेचने का काम करते थे।
  • भीमराव अंबेडकर अपनी पत्नी से बहुत ज्यादा प्रभावित थे क्योंकि वो हमेशा उन्हें आगे बढ़ने में मदद करती थीं। इस शादी से दोनों को पांच बच्चे हुए थे, भीमराव अंबेडकर और रमाबाई का वैवाहिक जीवन 29 साल रहा था।
  • उनका मानना था कि बिना शिक्षा के समाज और देश का भला नहीं हो सकता है और इसी वजह से वो चाहती थीं कि बाबा साहेब शिक्षा पर फोकस करें।
  • यहां तक कि जब बाबा साहेब विदेश मे थे तो रमाबाई को काफी आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ा था लेकिन उन्होंने अपनी परेशानियों को बाबा साहेब से शेयर नहीं किया क्योंकि वो नहीं चाहती थीं कि उनकी परेशानियां बाबा साहेब की प्रगति में बाधा बने और उनकी पढ़ाई प्रभावित हो।
  • हालांकि इनका निधन 26 मई 1935 में निधन हो गया था। डॉक्टर अंबेडकर ने अपनी किताब "थॉट्स ऑफ पाकिस्तान" में , जो कि 1940 में प्रकाशित हुई थी, में जिक्र किया है उनके जीवन पर उनकी पत्नी का गहरा असर रहा है।
  • उन्होंने अपनी किताब अपनी पत्नी को समर्पित करते हुए लिखा है कि 'भीमा से डॉ. अंबेडकर बनाने का श्रेय' रमाबाई को जाता है।
  • यही नहीं कुछ फिल्म और टीवी सीरियल में रमाबाई की लाइफ को भी दिखाया गया है। यहां तक कि कुछ किताबें भी उन पर लिखी गई हैं।
  • अपने त्याग और समर्पण की वजह से ही रमाबाई भारतीय महिलाओं के लिए रोल मॉडल हैं, भारत की इस महान नारी को आप भी अपनी श्रद्धांजलि अर्पित कर सकते हैं। अपनी बातें कमेंट बॉक्स में जरूर दर्ज कराएं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+