Ramabai Ambedkar Jayanti: महज 15 साल के डॉ. अंबेडकर से हुआ था विवाह, जानिए माता रमाबाई से जुड़ी अनसुनी बातें

संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की पत्नी रमाबाई की आज जयंती है। डॉक्टर अंबेडकर ने अपनी किताब में रमाबाई का जिक्र करते हुए लिखा कि मेरी पत्नी का मेरे जीवन पर गहरा असर था।

ramabai

Ramabai Ambedkar Jayanti: संविधान निर्माता बाबा भीमराव अंबेडकर की पत्नी रमाबाई अंबेडकर का आज जन्मदिन हैं। रमाबाई का जन्म 7 फरवरी 1998 को एक गरीब दलित परिवार में हुआ था। रमाबाई के जीवन का बीआर अंबेडकर पर काफी असर पड़ा था। रमाबाई को उनकी मानवीय संवेदना, विनम्रता और करुणा के लिए जाना जाता है और इन चीजों का असर बीआर अंबेडकर के जीवन में देखने को मिलता है। अपनी पत्नी से डॉक्टर अंबेडकर काफी प्रभावित थे। रमाबाई को लोग रमाई या मां रमा के नाम से जानते हैं, इसकी खास वजह उनकी विनम्रता और करुणा है।

महज 37 साल की आयु में रमाबाई का निधन हो गया था। डॉक्टर अंबेडर के साथ 1906 में रमाबाई का विवाह हुआ था, उस वक्त रमाबाई 18 साल की थीं। अहम बात यह है कि रमाबाई डॉक्टर अंबेडर से तीन साल बड़ी थीं। जब रमाबाई का विवाह डॉक्टर अंबेडकर से हुआ था तो उस वक्त बाबा साहब की उम्र सिर्फ 15 साल की थी। रमाबाई की जयंती पर आज पूरा देश उन्हें याद कर रहा है। रमाबाई से जुड़े कई ऐसे तथ्य हैं जिसके बारे में लोगों को बहुत कम जानकारी है। आज हम आपको उन्ही तथ्यों से रूबरू कराएंगे।

  • रमाबाई का जन्म 1989 में महाराष्ट्र में हुआ था। उनके पिता का नाम भीकू और माता का नाम रुक्मणि था। उनके पिता मछली बेचने का काम करते थे, वह दाभोल तट पर मछली बेचकर जीवनयापन करते थे।
  • रमाबाई के माता-पिता का बहुत ही कम उम्र में निधन हो गया था। रमाबाई और उनके भाई-बहन का लालन-पालन उनके चाचा ने मुंबई में किया था।
  • 1906 में जब रमाबाई का विवाह डॉक्टर अंबेडकर से हुआ तो बाबा साहब की उम्र सिर्फ 15 साल की थी। दोनों की शादी बेहद साधारण कार्यक्रम में सब्जी बाजार में हुई थी। बाबा साहब को को रमाबाई साहब कहकर बुलाती थीं।
  • बाबा साहब और रमाबाई के पांच बच्चे थे, जिनके नाम यशवंत, गंगाधर, रमेश, इंदू और राजरत्न है। यशवंत को छोड़कर बाकी के सभी चार बच्चों का बचपन में ही निधन हो गया।
  • रमाबाई ने डॉक्टर अंबेडकर का हमेशा साथ दिया और उनकी आकांक्षाओं को पूरा करने और उच्च शिक्षा में उन्हें हमेशा हौसला दिया।
  • शादी के बाद लंबी बीमारी के चलते रमाबाई अंबेडकर का 26 मई 1935 में निधन हो गया। डॉक्टर अंबेडकर से रमाबाई का वैवाहिक जीवन 29 साल का रहा।
  • डॉक्टर अंबेडकर ने अपनी किताब में रमाबाई का जिक्र करते हुए लिखा कि मेरी पत्नी का मेरे जीवन पर गहरा असर था।
  • कुछ फिल्म और टीवी सीरियल में डॉक्टर अंबेडकर के जीवन पर रमाबाई के प्रभाव को दिखाया गया है। टीवी सीरियल एक महानायक डॉक्टर बीआर अंबेडकर में रमाबाई के जीवन को करीब से दिखाया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+