पटना में आज पूरे राजकीय सम्मान के साथ होगा रामविलास पासवान का अंतिम संस्कार
पटना। लोक जनशक्ति पार्टी के संस्थापक, कद्दावर नेता और केंद्रीय मंत्री रहे राम विलास पासवान का अंतिम संस्कार आज पटना में पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। आपको बता दें कि रामविलास पासवान के पार्थिव शरीर को शुक्रवार शाम पांच बजे दिल्ली से पटना लाया गया था जिसके बाद एयरपोर्ट पर रामविलास पासवान के अंतिम दर्शन के लिए समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ गई। जो जानकारी मिल रही है उसके मुताबिक आज सुबह 10 बजे के करीब दीघा घाट पर उनका अंतिम संस्कार होगा। फिलहाल रामविलास पासवान के पार्थिव शरीर को पटना के LJP ऑफिस में रखा गया है, जहां पर अंतिम दर्शन के लिए भीड़ लगी हुई है।

Recommended Video
राम विलास पासवान के पटना में होने वाले अंतिम संस्कार में केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद पूरी कैबिनेट की तरफ से मौजूद रहेंगे। शुक्रवार की देर शाम वायुसेना के विशेष विमान से जब पासवान का पार्थिव शरीर पटना पहुंचा तो सीएम नीतीश कुमार खुद हवाई अड्डे पर पहुंचे। उनके साथ डिप्टी सीएम सुशील मोदी, राजीव प्रताप रूडी समेत कई नेता पहुंचे। राजद नेता तेजस्वी यादव ने पटना में लोजपा ऑफिस में चिराग पासवान से मुलाकात की। आपको बता दें कि रामविलास पासवान का लंबी बीमारी के बाद गुरुवार शाम निधन हो गया। 74 साल के रामविलास पासवान कई दिनों से अस्पताल में भर्ती थे और उनकी हर्ट सर्जरी हुई थी।
अंत्येष्ठि स्थल पर राष्ट्रीय ध्वज झुका रहेगा
केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के सम्मान में शुक्रवार को पटना के सभी भवनों पर लगे राष्ट्रीय ध्वज को आधा झुका दिया गया। बिहार सरकार के मंत्रिमंडल सचिवालय की ओर से इस बाबत आदेश जारी किया गया था कि पटना के उन सभी भवनों पर जहां नियमित रूप से राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाता है, वहां ध्वज आधा झुका रहेगा। जबकि शनिवार को अंत्येष्ठि स्थल पर राष्ट्रीय ध्वज झुका रहेगा।












Click it and Unblock the Notifications