अब राम रहीम नहीं बना सकेगा फिल्म, रद्द हुआ लाइसेंस
राम रहीम अब कभी फिल्में नहीं बना पाएगा, सिंटा और इफ्तदा ने रद्द किया लाइसेंस
नई दिल्ली। डेरा के भीतर अपनी गुफा में दो साध्वियों के साथ रेप के मामले में 20 साल की सजा काट रहा राम रहीम अब कभी भी फिल्में नहीं बना पाएगा। सिने एंड टीवी आटिस्ट एसोसिएशन (सिंटा) ने राम रहीम का फिल्म बनाने का लाइसेंस रद्द कर दिया है। कोर्ट ने जब राम रहीम को रेप मामले में दोषी करार दिया तो सिंटा ने राम रहीम का फिल्म बनाने का लाइसेंस रद्द कर दिया, ना सिर्फ सिंटा बल्कि इंडियन फिल्म एंड टेलिवीज़न डायरेक्टर्स एसोशिएसन (IFTDA) ने भी राम रहीम का फिल्म बनाने का लाइसेंस रद्द कर दिया।
इसे भी पढ़ें- राम रहीम की वजह से 'टेंशन' में दूसरे कैदी, जेल में की हड़ताल!

नेताजी पर फिल्म बनाने की तैयारी में था
सिंटा और इफ्तदा ने राम रहीम का लाइसेंस रद्द कर दिया है, जिसके बाद अब राम रहीम कभी भी फिल्म नहीं बना पाएगा। राम रहीम ने कई फिल्में बनाई थी, जिसने बॉक्स ऑफिस में पर बेहतर प्रदर्शन किया था और अच्छी कमाई भी की थी। बॉलिवुड के बाद राम रहीम बंगाली सिनेमा में भी एंट्री करने का प्लान बना रहा था, वह बंगाली फिल्मों में भी हीरो बनने की फिराक में था। राम रहीम नेताजी सुभाष चंद्र बोस पर एक फिल्म को रीलीज करने वाला था। इस फिल्म में भी वह खुद ही एक्टर, डायरेक्टर, प्रोड्यूसर से लेकर तकरीबन हर भूमिका निभाने वाला था।
Recommended Video


कोलकाता जाने वाला था राम रहीम
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार राम रहीम खुद को बतौर नेताजी सुभाषचंद्र बोस पर्दे पर देखना चाहता था। वह नवंबर माह में कोलकाता जाने वाला था और इस दौरान वह स्वतंत्रता सेनानियों के घर भी जाने की योजना बना रहा था, ताकि वह इन परिवारों के रहन-सहन को समझ सके और इसे अपने किरदार में उतार सके। लेकिन राम रहीम की ये तमाम योजनाएं कोर्ट के फैसले के बाद धरी रह गई हैं।

नेताजी से जुड़े कई पहलू लाना चाहता था सामने
एक सूत्र के अनुसार राम रहीम नेताजी सुभाष चंद्र बोस के देश की आजादी में योगदान से काफी प्रभावित था, इसी से प्रभावित होकर उसने नेताजी पर फिल्म बनाने का फैसला लिया था। वह इस फिल्म के जरिए कुछ ऐसे तथ्यों को लोगों के सामने लाना चाहता था जिसकी जानकारी किसी को नहीं हो। साथ ही वह नेताजी की मौत से जुड़े रहस्य को भी अपनी फिल्म के जरिए लोगों के सामने लाने की योजना बना रहा था। इसके लिए उसने बॉलिवुड के तमाम स्टार्स के नाम को भी फाइनल कर लिया था जो इस फिल्म में उसके साथ काम करते। इसी माह एक पांच सितारा होटल में इस स्टार कास्ट के नाम की घोषणा की जाने की भी योजना थी।












Click it and Unblock the Notifications