राम रहीम को था न्यूड मसाज का शौक, विदेश से बुलाता था कम उम्र की लड़कियां
नई दिल्ली। डेरा सच्चा सौदा चीफ गुरमीत राम रहीम के गुनाहों और अय्याशियों की परत धीमें-धीमें खुल रही हैं। आध्यात्म का चोला ओढ कर राम रहीम अपनी गुफा में दुनिया भर की गुनाहों को अंजाम देता था। अब उसका एक नया गुनाह सामने आया है जो बेहद ही शर्मनाक है। जी हां राम रहीम को न्यूड मसाज का शौक था वो भी विदेशी लड़कियों से। इस बात का खुलासा डेरा के पूर्व सेवादार और राम रहीम के गुनाहों को नजदीक से देखने वाले गुरुदास सिंह तूर ने किया है। एक न्यूज चैनल से खास बातचीत में गुरुदास सिंह ने बताया कि राम रहीम अय्याशी की लत में ऐसा अंधा हुआ था कि उसे हर समय लड़कियां चाहिए होती थीं।

पापा बनकर घूमने वाला राम रहीम सबसे बड़ा पापी
गुरुदास सिंह ने बताया कि दुनिया भर में लड़कियों का पापा बन कर घूमता राम रहीम दरअसल सबसे बड़ा पापी था। डेरे की अपनी गुफा के बंद कमरों में राम रहीम मसाज मसाज खेलता था और मसाज करवाते वक्त आहे भी भरता था। धर्म का धंधा करने वाले राम रहीम के नखरे सिर्फ यहीं खत्म नहीं होते थे। वो मसाज के लिए लड़कियों की उम्र भी तय करता था।

विदेशों से लड़कियां आती थी राम रहीम का मसाज करने
गुरुदास ने बताया कि राम रहीम मसाज के लिए विदेशों से लड़कियां मंगवाता था। वो लड़कियां डेर में लंबे समय के लिए आती थीं। मसाज के साथ-साथ वो उनके साथ कम कपड़ों में स्विमिंग पुल में भी पड़ा रहता था। गुरुदास ने बताया कि मसाज कराने के लिए राम रहीम कम उम्र की लड़कियां बुलवाता था।

जवान रहने का नशा था राम रहीम को
गुरुदास ने बताया कि अपने चेहरे को चमकाने के लिए लाखों रुपए के ब्यूटी प्रॉडक्ट्स खरीदने वाले राम रहीम को दरअसल जवान दिखने की सनक थी। उसे फिल्म स्टार की तरह चमकते और दमकते रहने का नशा था। इसी नशे की अगली कड़ी थी, मसाज। जिसमें उसका शरीर सोने की तरह दमकता था।












Click it and Unblock the Notifications