राम रहीम के पास है कितनी दौलत, हरियाणा सरकार ने कोर्ट को दी जानकारी
कितनी संपत्ति का मालिक है राम रहीम, हरियाणा सरकार ने किया खुलासा
नई दिल्ली। डेरा सच्चा सौदा का प्रमुख राम रहीम हजारों करोड़ की सपंत्ति का मालिक है। हरियाणा में डेरा की 1600 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति है, सिर्फ सिरसा में ही उसकी संपत्ति 1453 करोड़ है। खट्टर सरकार ने हरियाणा और पंजाब हाईकोर्ट में डेरा सच्चा सौदा की संपत्ति को लेकर रिपोर्ट दाखिल की है। इसमें राज्य में डेरा की संपत्ति 1600 करोड़ की आंकी गई है।


सिर्फ सिरसा की संपत्ति 1453 करोड़
गुरमीत के सिरसा में स्थित डेरे की संपत्ति 1453 करोड़ है। हरियाणा सरकार के मुताबिक पूरे प्रदेश में डेरा की 1600 करोड़ से ज्यादा की संपत्तियां हैं। खट्टर सरकार ने हरियाणा से बाहर कई राज्यों में डेरा की संपत्तियों को इसमें शामिल नहीं किया है। आपको बता दें कि हरियाणा के अलावा पंजाब, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली और कई राज्यों में भी डेरा की संपत्तियां हैं।

हरियाणा के जिलों में डेरा की सपंत्ति
डेरा की संपत्ति हरियाणा के करीब-करीब सभी जिलों में है। सिरसा में सबसे ज्यादा 1453 करोड़ की सपंत्ति है। इसके बाद अंबाला में 32.20 करोड़, झज्जर में 29.11 करोड़, फतेहाबाद में 20.70 करोड़, जींद में 19.33 करोड़, सोनीपत में 17.65 करोड़, कैथल में 11.16 करोड़, कुरुक्षेत्र में 7.42 करोड़, हिसार में 7.03 करोड़, करनाल में 6 करोड़, भिवानी में 3.87 करोड़, यमुनानगर में 3.14 करोड़, पानीपत में 2.82 करोड़, फरीदाबाद में 1.56 करोड़, रोहतक में 47 लाख और रिवाड़ी में 37 लाख की सपंत्ति है।

सरकार के अनुमान से ज्यादा है डेरा की संपत्ति
सरकार ने कोर्ट को जो रिपोर्ट दी है, उसमें डेरा संपत्ति का कलेक्टर रेट बताया गया है। ऐसे में इस संपत्ति का बाजार भाव इससे डेढ़ से दोगुना माना जा रहा है। आपको बतादें कि दो साध्वियों से रेप का दोषी पाए जाने के बाद डेरा सच्चा सौदा का प्रमुख गुरमीत सिंह रोहतक जेल में 20 साल की सजा काट रहा है। इसके अलवा भी कई गंभीर मामलों में गुरमीत पर केस चल रहे हैं।
हनीप्रीत की तलाश में दिल्ली पुलिस पहुंची वकील प्रदीप आर्य के ऑफिस, खंगालेगी CCTV फुटेज












Click it and Unblock the Notifications