राम रहीम ने अय्याशी के लिए मुंबई में खरीदे थे फ्लैट्स, बीवी की तरह रहती थी बेटी हनीप्रीत

नई दिल्‍ली। साध्‍वी से बलात्‍कार के आरोप में डेरा सच्‍चा सौदा चीफ गुरमीत राम रहीम जब से जेल के अंदर गया है उसकी अय्याशियों की कहानियां बोतल के जिन्‍न की तरह बाहर आने लगी हैं। इसी क्रम में एक नया खुलासा हुआ है। खुलासा ये कि राम रहीम ने मुंबई में भी अपनी ऐशगाह बना रखी थी। उसने पॉश एरिया बांद्रा में प्लेटिनम नाम की बिल्डिंग में तीन फ्लोर खरीदे थे। आपको बता दें कि दिलीप कुमार, सैफ अली खान और संजय दत्त समेत कई दिग्‍गज सितारे इसी इलाके में रहते हैं। सैफ अली खान का तो बंगला प्लेटिनम बिल्डिंग के ठीक बगल में है।

100 करोड़ से ज्‍यादा की रकम चुकाया

100 करोड़ से ज्‍यादा की रकम चुकाया

बिल्डिंग के चौकीदार ने बताया कि राम रहीम ने इन फ्लैट्स को कुछ साल पहले ही (जब से फिल्‍में बनाना शुरु किया) खरीदा था। एक फ्लैट दूसरी मंजिल (202), दूसरा फ्लैट 11वीं (1102)और तीसरा फ्लैट 12वीं मंजिल (1202)पर खरीदा था। बताया जाता है कि इन फ्लैट्स के लिए राम रहीम ने 100 करोड़ रुपए से ज्‍यादा की कीमत चुकाई थी। वहीं चर्चा ये भी है कि राम रहीम ने इन्‍हें मोटी रकम देकर लीज पर लिया था।

Recommended Video

    Gurmeet Ram Rahim क्या Honeypreet को मानता हैं अपना 'Love Charger' | वनइंडिया हिंदी
    हनीप्रीत के साथ आता था ऐश करने

    हनीप्रीत के साथ आता था ऐश करने

    राम रहीम जब यहां आता था तो उसके साथ हनीप्रीत भी होती थी। साथ में उसके समर्थक भी होते थे। समर्थक दूसरी फ्लोर वाले फ्लैट पर रुकते थे और राम रहीम हनीप्रीत के साथ 11वें फ्लोर वाले फ्लैट में रुकता था। कुछ दिन रुकने और घूमने के बाद दोनों निकल जाते थे।

    बेटी नहीं बीवी की तरह रहती थी हनीप्रीत

    बेटी नहीं बीवी की तरह रहती थी हनीप्रीत

    सुरक्षाकर्मियों ने बताया हनीप्रीत इंसा किसी भी तरह बेटी की तरह नहीं रहती थी। वो राम रहीम से बीवी की तरह पेश आती थी। राम रहीम भी हनीप्रीत की छोटी-छोटी जरुरतों का ख्‍याल रखता था। शायद यहीं वजह भी रही कि जेल जाने के बाद राम रहीम ने हनीप्रीत को साथ रखने की बात कही थी।

    जब राम रहीम मुंबई आता था मुंबई तो होते थे लोग परेशान

    जब राम रहीम मुंबई आता था मुंबई तो होते थे लोग परेशान

    राम रहीम के कारों के काफिले और उसके 'अंधभक्तों' की वजह से सोसाइटी के लोग परेशान रहने लगे, इसलिए उन्होंने बाबा के नाम एक नोटिस भी जारी किया था। एक मीडिया ग्रुप को प्लेटिनम बिल्डिंग के गार्ड ने बताया कि राम रहीम के एक फ्लैट में हरियाणा का ही एक नौकर रहता था, जिसकी सैलरी 35 हजार रुपए थी। राम रहीम के मुंबई आने की सूचना पर वह सभी व्यवस्थाएं अच्छे से दुरूस्त कर देता था। इस बिल्डिंग की पार्किंग में दो लग्जरी कारें भी खड़ी रहती थीं, जिन्हें बाबा और हनीप्रीत ही यूज करते थे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+