1 घंटे में फिल्म की स्टोरी लिख देता था राम रहीम, अर्द्धनग्न लड़कियों से करवाता था मुजरा
नई दिल्ली। 2 साध्वियों से बलात्कार के मामले में डेरा सच्चा सौदा चीफ गुरमीत राम रहीम 20 साल की सजा काट रहा है। जेल जाते ही उसके कुकर्मों की लंबी लिस्ट सामने आ गई है और हर रोज नए -नए खुलासे हो रहे हैं। इसी बीच एक नया खुलासा यह हुआ है कि राम रहीम के लिए फिल्में बनाना बाएं हाथ का खेल था। जी हां जहां बड़े-बड़े फिल्म डायरेक्टर्स को स्टोरी और स्क्रिप्ट में सालों लग जाते हैं वहीं राम रहीम 1 घंटे में स्टोरी और डेढ़ दिन में फिल्म की स्क्रिप्ट तैयार कर देता था। राम रहीम खुद को हरफनमौला समझता था। आपको बता दें कि राम रहीम की 5 फिल्में आ चुकी हैं।

फिल्म की एक-एक चीज खुद ही संभालता था राम रहीम
राम रहीम अपनी फिल्मों में वह एक्टिंग, राइटिंग, सिंगिंग और डायरेक्शन से लेकर हर काम खुद ही संभालता था। जहां ऐसा सोचना भी मुश्किल लगता है, वहीं राम-रहीम ने इन सब कामों को अकेले संभालने के लिए कुछ नियम कानून बनाए हुए थे। एक इंटरव्यू में राम रहीम ने खुद इन बातों को कबूला था।

1 घंटे में तैयार कर लेता था फिल्म की कहानी
इंटरव्यू में राम रहीम ने बताया था कि वह सिर्फ एक घंटे में फिल्म की कहानी तैयार कर लेता था। इस कहानी के आधार पर स्क्रिप्ट तैयार करने के लिए उसे सिर्फ डेढ़ दिन लगता था। उसे किसी स्टोरीबोर्ड की जरूरत नहीं होती थी, न ही उसकी फिल्मों में किसी तरह का प्री-प्रोडक्शन होता था।

खुद ही करता था ड्रेस डिजाइन
बॉलीवुड में जहां हर एक किरदार को वास्तविक बनाने के लिए फिल्ममेकर बड़े से बड़े फैशन डिजाइनर को हायर करते हैं, वहीं राम रहीम का इसमें यकीन नहीं था। उसके अनुसार अपने किरदार के मुताबिक कलाकार को खुद अपने कपड़े डिजाइन करने चाहिए।

डेरा में चलता था बिग बॉस शो
बाबा के पुराने भक्त गुरदास ने बताया है कि राम रहीम अपने डेरे के अंदर टीवी रिएलिटी शो 'बिग बॉस' की तरह ही शो चलाता था, यहां वो अपनी मर्जी से प्रतिभागियों को घर से अंदर भेजता था। वह खुद ही इसके प्रतिभागी चुनता था। इस शो में हनीप्रीत ने भी भाग लिया था लेकिन जल्दी ही उसे बाहर बुला लिया था।

वॉशरूम तक में लगे होते थे कैमरे
रिएलिटी शो बिग देखने के बाद 2009 में गुरमीत ने इसी तरह का एक घर बनवाया और इसमें प्रतिभागियों को भेजा। इसमें जो प्रतिभागी होते थे, उन पर बाबा कैमरे से नजर रखता था। वह इसमें भाग ले रहे लोंगों से वह अलग-अलग टास्क कराता था। उसने इस घर में हर जगह कैमरे लगा रखे थे, यहां तक कि टॉयलेट में भी कैमरे लगाए हुए थे।

सुभाष चंद्र बोष पर बनाने वाला था फिल्म
गुरमीत राम रहीम सुभाषचंद्र बोस पर फिल्म बनाने की भी प्लानिंग कर रहा था। वह इस फिल्म के जरिए बंगाली सिनेमा इंडस्ट्री में पैर जमाना चाहता था। जानकारी के मुताबिक नवंबर में नेताजी सुभाषचंद्र बोस पर काम शुरू करने वाला था। पहले की फिल्मों की तरह इसके लिए भी उसने खुद ही अभिनय, लेखन और निर्देशन करना था। कहा जाता है कि साल के अंत तक ये फिल्म रिलीज होनी थी।

खास ड्रेस में लड़कियों से करवाता था मुजरा
डेरा से अलग हो चुके सेवादारों ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। उनके मुताबिक राम रहीम आश्रम की लड़कियों से मुजरा करवाता था। पूर्व सेवादार गुरदास सिंह तूर ने बताया कि वो डेरा में लड़कियों का मुजरा करवाता था। इतना ही नहीं लोगों का कहना है कि मुजरे के लिए लड़कियों को ट्रेनिंग भी दी जाती थी। लड़कियों को डांस का विडियो दिखाया जाता था। लड़कियों को खास तरह की ड्रेस लाकर दी जाती थी। सेवादार ने तो यहां तक बताया कि उस ड्रेन को पहनने के बाद लड़कियां अर्द्धनग्न दिखती थीं।

बेटे की शादी में बाहर से बुलवाया था डांसर
डेरा के पुराने भक्तों ने ये भी बताया कि अपने बेटे जसमीत इंसां की शादी में उसने बेहद कम कपड़े पहनी लड़कियों का डांस करवाया था। इसके लिए बाहर से डांसरों को बुलवाया गया था।












Click it and Unblock the Notifications