Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

आई 'हनीप्रीत' की गिरफ्तारी की खबर, नेपाल से बिहार तक घनघनाने लगीं फोन की घंटियां

Recommended Video

    Gurmeet Ram Rahim's Honeypreet arrested in Nepal, true or Fake?| वनइंडिया हिंदी

    काठमांडू। राम रहीम की मुंहबोली बेटी हनीप्रीत की बुधवार को नेपाल के धरान से गिरफ्तारी की खबर जंगल में आग की तरह फैल गई। भारतीय पुलिस तुरंत हनीप्रीत को हिरासत में लेने के लिए रवाना हो गई। पुलिस ने हनीप्रीत को हिरासत में लिया लेकिन फिर जांच में पता चला कि यह युवती हनीप्रीत नहीं बल्कि उसकी हमशक्ल है।

    गिरफ्तार हुई हनीप्रीत?

    गिरफ्तार हुई हनीप्रीत?

    प्रभात खबर की रिपोर्ट के मुताबिक बिहार पुलिस ने हनीप्रीत की गिरफ्तारी का खंडन करते हुए बताया कि नेपाल के धरान इलाके से एक युवती भारतीय नंबर की गाड़ी के साथ गिरफ्तार किया गया। युवती की गिरफ्तारी के बाद से बिहार पुलिस के अधिकारियों की फोन की घंटी घनघनाने लगी लेकिन जांच में पता चला कि यह युवती हनीप्रीत नहीं बल्कि उसकी शक्ल से मिलती जुलती दूसरी युवती है।

    नेपाल में तेल भरवाते दिखी हनीप्रीत

    नेपाल में तेल भरवाते दिखी हनीप्रीत

    मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार हनीप्रीत को हाल ही में नेपाल के बिराटनगर स्थित एक पेट्रोल पंप पर देखा गया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार वो यहां बुर्के में दिखी थी। उदयपुर पुलिस की गिरफ्त में आये राम रहीम के भक्त प्रदीप गोयल ने भी उसके नेपाल भागने की बात बताई थी। कहा जा रहा है वह बार-बार नेपाल में अपनी लोकेशन बदल रही है। हरियाणा पुलिस ने हनीप्रीत की तलाशी के लिए नेपाल पुलिस से संपर्क साधा है। नेपाल में हनीप्रीत की गिरफ्तारी के लिए जगह जगह छापेमारी की जा रही है।

    हनीप्रीत के पास है बाबा के काले कारनामों की सीडी

    हनीप्रीत के पास है बाबा के काले कारनामों की सीडी

    हनीप्रीत और राम रहीम के रिश्तों को लेकर राखी सावंत ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया कि राम रहीम अपनी मुंहबोली बेटी हनीप्रीत के बगैर नहीं रह सकते हैं। उन दोनों के बीच बाप-बेटी की जगह कोई और ही रिश्ता था। हनीप्रीत इसलिए फरार चल रही है क्योंकि उसके पास शायद बाबा के काले कारनामों की सीडी है। बता दें कि राखी खुद कुछ वक्त पहले राम-रहीम के साथ एक सेल्फी को लेकर चर्चा में थीं। उस समय राखी और बाबा राम रहीम के बीच संबंध को लेकर भी खबरें आई थी।

    हनीप्रीत लाती थी राम रहीम के लिए नई लड़कियां

    हनीप्रीत लाती थी राम रहीम के लिए नई लड़कियां

    हनीप्रीत की जिम ट्रेनर और एक साध्वी ने खुलासा किया कि राम रहीम रोज रात 10 बजे हनीप्रीत को फोन करके नई लड़की गुफा में लाने की डिमांड करता था। पूर्व साध्‍वी ने बताया कि हनीप्रीत राम रहीम के इशारे पर काम करती थी। बाबा जिस लड़की की ओर इशारे करता था हनीप्रीत उसे बाबा तक पहुंचाने में लग जाती थी। हनीप्रीत लड़कियों का इस कदर ब्रेन वॉश करती थी कि लड़कियां खुशी-खुशी बाबा के पास चली जाती थीं।

    हनीप्रीत की जिम में खुलती थी राम रहीम के घर की लिफ्ट

    हनीप्रीत की जिम में खुलती थी राम रहीम के घर की लिफ्ट

    राम रहीम के डेरा में चले सर्च ऑपरेशन के दौरान खुलासा हुआ कि हनीप्रीत की जिम में लगी लिफ्ट सीधे तीसरे फ्लोर पर बने राम रहीम के आलीशन महल तेरावास में जाती थी। जांच में शामिल एक अधिकारी ने बताया कि जब हनीप्रीत के बेडरूम में गुलाबी वार्डरोब को खोला गया तो इसमें एक दरवाजा था, जो बाथरूम और जिम की ओर खुलता था। अधिकारी ने बताया कि तीसरे फ्लोर पर राम रहीम के कमरे से जुड़े बाथरूम का लिफ्ट ड्रेसिंग एरिया में खुलती है।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+