Birthday: पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद अब क्या करते हैं? कितनी है सैलरी, गूगल पर क्या-क्या सर्च करते हैं लोग
Ram Nath Kovind Birthday today: भारत के 14वें पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आज 01 अक्टूबर को अपना 78वां जन्मदिन मना रहे हैं। उत्तर प्रदेश के कानपुर के एक छोटे से गांव में जन्मे रामनाथ कोविंद 78 साल के हो गए हैं। रामनाथ कोविंद पेशे से एक वकील हैं। राष्ट्रपति के अलावा वो राज्यसभा सदस्य और बिहार के राज्यपाल के रूप में चुने गए थे।
पीएम नरेंद्र मोदी ने जन्मदिन की बधाई देते हुए ट्वीट किया है। पीएम मोदी ने लिखा, ''पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद जी को उनके जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं। उनके अनुकरणीय नेतृत्व और राष्ट्र के प्रति समर्पण ने एक अमिट छाप छोड़ी है। उनकी बुद्धिमत्ता और विनम्रता हमेशा लोगों को प्रभावित करती रही है। उनके लंबे और स्वस्थ जीवन के लिए प्रार्थना करता हूं।'

रामनाथ कोविंद के जन्मदिन पर हम आपको बताने जा रहे हैं कि लोग अब उनके बारे में गूगल पर सबसे ज्यादा क्या सर्च करते हैं। रामनाथ कोविंद के बारे में गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च ये किया जाता है कि, वो फिलहाल भी क्या कर रहे हैं? यानी वर्तमान में वो किस पद पर हैं। तो आपको बता दें कि रामनाथ कोविंद वर्तमान में 'वन नेशन वन इलेक्शन' कमेटी के अध्यक्ष हैं। हाल ही में उन्होंने मनाथ कोविंद की अध्यक्षता में 'वन नेशन, वन इलेक्शन' कमेटी की पहली आधिकारिक बैठक हुई थी।
रामनाथ कोविंद गूगल पर टाइप करने पर दूसरा जो सबसे ज्यादा सर्च कीवर्ड होता है वो ये कि, भारत के पूर्व राष्ट्रपति कौन हैं? तीसरा जो सर्च किया जाता है कि, भारत का राष्ट्राध्यक्ष कौन है? तो बता दें कि भारत में संवैधानिक तौर पर राष्ट्रपति को ही राष्ट्राध्यक्ष कहा जाता है।
उसके अलावा कई लोग रामनाथ कोविंद की सैलरी के बारे में भी पूछते हैं...? रामनाथ कोविंद ने राष्ट्रपति के तौर पर 25 जुलाई 2017 को कार्यभार संभाला था। राष्ट्रपति के पद पर रहते हुए रामनाथ कोविंद की सैलरी 5 लाख रुपये प्रति महीना थी। रामनाथ कोविंद 25 जुलाई 2022 तक राष्ट्रपति के पद पर थे।
राष्ट्रपति के पद से हटने के बाद पूर्व राष्ट्रपति के तौर पर 1.5 लाख रुपये प्रति महीना पेशन के रूप में दिए जाते हैं। इसलिए अब रामनाथ कोविंद को भी पेंशन के तौर पर 1.5 लाख रुपये प्रति महीना मिलता है। वहीं पूर्व राष्ट्रपति की पत्नी को सेक्रेटेरियल असिस्टेंट के तौर पर हर महीने 30 हजार दिए जाते हैं।
इसके अलावा राष्ट्रपति को आवास के तौर पर एक रेंट-फ्री बंगला, एक मोबाइल फोन, दो लैंडलाइन फोन और आजीवन फ्री इलाज की सुविधा मिलती है। वहीं घर के हाउस हेल्फ और स्टाफ के खर्च के लिए पूर्व राष्ट्रपति को 60 हजार रुपये दिए जाते हैं। पूर्व राष्ट्रपति का ट्रेन या हवाई मार्ग का किराया भी फ्री होता है।












Click it and Unblock the Notifications