Ram Mandir: राम मंदिर को लेकर बड़ा अपडेट, 2 महीने पीछे चल रहा निर्माण कार्य, कब होगा पूरा?

Ram Mandir: अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि पर बन रहे राम मंदिर के निर्माण कार्य की प्रगति की मंदिर निर्माण समिति लगातार समीक्षा कर रही है। पिछले कुछ दिनों में अयोध्या में हुई बारिश के चलते कांस्ट्रक्शन वर्क की रफ्तार धीमी जरूर हुई है, लेकिन निर्माण कार्य पर ब्रेक नहीं लगा। इस बीच राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने बड़ी बात कही है।

श्री राम जन्मभूमि पर बन रहे राम मंदिर निर्माण कार्य के पूरा होने की समय सीमा दिसंबर 2024 रखी गई है। लेकिन मौजूदा समय में कार्य की प्रगति को लेकर राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने चिंता व्यक्त की है। इस हफ्ते सोमवार को एक बयान में उन्होंने दावा किया कि मंदिर का निर्माण कार्य जिस गति से चल रहा है, अगर ऐसा ही रहा तो कार्य पूरा होने में दो महीने का अतिरिक्त समय लग सकता है।

Ram Mandir construction update

मंदिर निर्माण पूरा होने में देरी की वजह
उत्तर प्रदेश समेत पूरे उत्तर भारत में भीषण गर्मी की दौर जारी है। राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने एक बयान में कहा कि मंदिर निर्माण पूरा होने में देरी की एक बड़ी वजह श्रमिकों का छुट्टी पर जाना है। भीषण गर्मी के चलते मजदूर छुट्टी पर चले गए हैं। एलएंडटी को अब मजदूरों को वापस लाने में दिक्कत हो रही है। मिश्र ने कहा कि सबसे बड़ी चुनौती शिखर के निर्माण की है। जब तक द्वितीय तल का काम पूरा नहीं होगा, शिखर का निर्माण भी पूरा नहीं हो सकेगा। द्वितीय तल के गुंबद पूरे होने है। लेकिन निर्माण की मौजूदा गति के आधार पर निर्माण कार्य के पूरा होने के अवधि का आकलन किया जाए तो कार्य पूरा होने में दो महीने का वक्त और लग सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+