Ram Mandir: राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के पीछे 85 साल की बुजुर्ग का कड़ा तप! जानें क्या है माजरा?
Ram Mandir Inauguration: भारत के इतिहास में 22 जनवरी को एक नया अध्याय जुडने जा रहा है। इस दिन अयोध्या में भगवान श्रीराम के नवनिर्मित मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। रामलला मंदिर में विराजेंगे। राम भक्तों का सालों का इंतजार अब खत्म होने को है। इस भव्य आयोजन का गवाह बनने के लिए दूर-दूर से भक्त अयोध्या में डेरा जमाने पर जुट गए हैं।
वहीं, लोगों को आमंत्रित भी किया जा रहा है। खास बात यह है कि इस भव्य आयोजन के दिन 85 साल की एक बुजुर्ग महिला की 30 साल की तपस्या भी पूरी हो जाएगी। जिन्होंने अयोध्या में विवादित ढांचा गिरने के बाद मौन धारण कर लिया था, जो अब पूरा होगा। आइए जानते हैं कौन हैं ये महिला?

झारखंड के धनबाद जिले निवासी सरस्वती देवी (85) करीब 30 साल से मौन धारण किए हुए हैं। महिला रामभक्त के बेटे हरिराम अग्रवाल ने बताया कि रामलला मंदिर में विराजमान होंगे और दूसरी तरफ मां अपना मौन व्रत तोड़ देंगी। विवादित ढांचा गिरने के दौरान मां ने मौन धारण किया था, जो अब टूटेगा। इस मौन व्रत के कारण महिला सुर्खियों में छाई हुई हैं।
'सीताराम-सीताराम'... से टूटेगा मौन
महिला के बेटे ने बताया कि मां ने एक कागज पर लिखकर बताया है कि 22 जनवरी को रामलला के मंदिर में विराजमान होते ही व्रत टूटेगा। पहला शब्द 'सीताराम-सीताराम'होगा।
कागज पर लिखकर होती रही बात
महिला के बेटे ने यह भी बताया कि मां अपना अधिकतर वक्त तीर्थीस्थल पर ही व्यतीत करती हैं। इस दौरान भी उनका मौन व्रत रहता है। परिवार के सदस्यों से कुछ भी कहने के लिए कागज और कलम का इस्तेमाल करती हैं।
-
Gold Silver Price Crash: सोने-चांदी के दाम में बड़ी गिरावट, सिल्वर 13000, गोल्ड 5500 सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच लगातार गिर रहे सोने के भाव, अब 10 ग्राम की इतनी रह गई है कीमत, नए रेट -
Aaj Ka Chandi ka Bhav: अमेरिका-ईरान जंग के बीच चांदी धड़ाम! ₹38,000 सस्ती, आपके शहर का लेटेस्ट Silver Rate -
शुरू होने से पहले ही बंद होगा IPL? कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला, BCCI की उड़ गई नींद -
'वो मर्द शादीशुदा था, मैं उसके प्यार में पागल थी', फिर मिला ऐसा दर्द, 83 की उम्र में कुंवारी हैं ये एक्ट्रेस -
UGC के नए नियमों पर आज फैसले की घड़ी! केंद्र सरकार सुप्रीम कोर्ट में देगी सफाई -
PNG Connection: गैस संकट के बीच सबसे बड़ी गुड न्यूज! सिर्फ 24 घंटे में खत्म होगी किल्लत, सरकार ने उठाया ये कदम -
Kangana Ranaut: 'कंगना-चखना सब चटनी है', मंडी सांसद पर भड़के ये दिग्गज नेता, कहा-'पर्सनल कमेंट पड़ेगा भारी' -
Iran US War: 'खुद भी डूबेंगे सनम तुम्हें भी ले डूबेंगे', ट्रंप पर भड़के बक्शी, कहा- Trump ने जनता से झूठ बोला -
LPG Update: कितने दिन का बचा है गैस सिलेंडर का स्टॉक? LPG और PNG कनेक्शन पर अब आया मोदी सरकार का बड़ा बयान -
Gujarat UCC: मुस्लिम महिलाओं को हलाला से आजादी, दूसरी शादी पर 7 साल जेल! लिव-इन तक पर सख्त नियम, 5 बड़े फैसले -
Irani Nepo Kids: अमेरिका में मौज कर रहे ईरानी नेताओं-कमांडरों के बच्चे, जनता को गजब मूर्ख बनाया, देखें लिस्ट












Click it and Unblock the Notifications