राम माधव बोले हर रोज लोगों की देशभक्ति को टेस्ट नहीं कर सकते

महबूबा मुफ्ती के बचाव में उतरे भाजपा नेता राम माधव, बोले लोगों की देशभक्ति का हर रोज टेस्ट नहीं किया जा सकता है।

नई दिल्ली। हाल ही में जिस तरह से तरह से जम्मू कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती के खिलाफ दिल्ली के मंत्री ने हमला बोला था उसपर भाजपा नेता राम माधव ने कहा कि वह हर रोज लोगों के देशप्रेम का टेस्ट नहीं कर सकते हैं।

ram madhav

केंद्रीय मंत्रालय में नौकरीपेशा मांं का बच्चा भीख मांगने पर हुआ मजबूर

आम आदमी पार्टी के नेता कपिल शर्मा ने हाल ही में दिल्ली में एक कार्यक्रम के दौरान मुफ्ती से यह सवाल पूछा था कि क्या आप मानती हैं कि बुरहान वानी आतंकी था। शर्मा ने मुफ्ती के उस बयान का हवाला देते हुए यह सवाल पूछा था जिसमें उन्होंने कहा था कि अगर जानकारी होती तो बुरहान मारा नहीं जाता।

पति के खिलाफ मुकदमे में जज के सामने महिला ने उतारे कपड़े

राम माधव ने कहा कि आप हर रोज लोगों की देशभक्ति का टेस्ट नहीं कर सकते हैं, आप उनसे यह नहीं कह सकते हैं कि लोगों को हर रोज अपनी देशभक्ति साबित करनी होगी। ये जिम्मेदार लोग हैं और जिम्मेदाराना पोस्ट पर तैनात हैं।

29 राज्‍य, 12000 किमी, 20600 शहीद, एक साइकिल और श्रद्धांजलि

माधव ने कहा कि मुफ्ती से कई बार ऐसे सवाल पूछे जाते हैं और वह काफी गंभीरता से इन सवालों के जवाब देती हैं। वह इस बारे में बिल्कुल साफ तौर पर अपनी राय रख चुकी हैं कि उनकी इन मुद्दों पर क्या राय है।

राम माधव ने कहा कि महबूबा मुफ्ती को ना सिर्फ कश्मीर की कानून व्यवस्था को देखना है बल्कि उन्हें 6 लाख लोगों की भावनाओं का भी खयाल रखना है। आपको बता दें कि वानी की मौत के बाद 90 लोगों की सेना के साथ हिंसा में मौत हो चुकी है, जबकि 10000 लोग घायल हुए थे।

मुफ्ती उस वक्त विवादों में आ गई थी जब उन्होंने कहा था कि अगर सेना के जवानों को इस बात की जानकारी होती कि यह वानी है तो उसे एक मौका दिया जाता। मुफ्ती के इसी बयान पर कपिल मिश्रा ने हमला बोलते हुए उनसे सवाल पूछे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+